अमेरिका में 1 किलो दाल की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, जानिए भारत से कितनी महंगी है?

America Mein Dal Ki Kimat: भारत में किफायती दामों पर मिलने वाली दाल की अमेरिका में कितनी कीमत हो सकती है? आप थोड़ा बहुत बढ़ाकर अंदाजा लगा सकते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि यहां पर दाल के रेट कितने हाई है? आइए जानते हैं.

cost of lentils in USA vs India
1 / 6
अमेरिका में दाल की कीमत. Image Credit- Freepik

Lentils Price In America: अमेरिका दुनिया में सबसे विकसित देशों में आता है, जहां पर आपको हर तरह की सुविधाएं मिल जाएंगी. अमेरिका का रहन सहन हमारे देश से बिल्कुल अलग है और कई चीजें तो ऐसी हैं जो भारत में मौजूद भी नहीं है, लेकिन क्या आपको पता है भारत में किफायती दामों पर मिलने वाली चीजें अमेरिका में कितनी महंगी मिलती है? इसमें दाल भी शामिल है, जिसे अमेरिका में खरीदना बहुत ही भारी पड़ सकता है.

विज्ञापन

भारत में दाल की कीमत

भारत में दाल की कीमत2 / 6

भारत में सभी तरह की दाल किफायती दामों पर मिलती है. अरहर, मसूर या चने की दाल आपको 100 से लेकर 150 रुपये किलो आसानी से मिल जाएगी. हालांकि, रेट थोड़े बहुत ऊपर नीचे हो सकते हैं.

विज्ञापन

अमेरिका में दाल की कीमत

अमेरिका में दाल की कीमत3 / 6

अमेरिका में दाल की कीमत कई बातों पर निर्भर करती है जैसे ब्रांड, क्वालिटी, पाउंड, पैकेजिंग और स्टोर आदि. इन तमाम चीजों के बाद दाल की कीमत तय की जाती है.

पाउंड के हिसाब से होती है कीमत तय

पाउंड के हिसाब से होती है कीमत तय4 / 6

दाल की कीमत में बदलाव पाउंड की वजह से हो सकता है. हमारे देश में वजन के लिए KG का हिसाब है, लेकिन यहां पाउंड का इस्तेमाल किया जाता है, जैसे 1 पाउंड किलो में 453 ग्राम के बराबर है. दो पाउंड 907 ग्राम के बराबर है.

विज्ञापन

कीमत में बड़ा अंतर

कीमत में बड़ा अंतर 5 / 6

पाउंड के हिसाब से अमेरिका में सिर्फ 400 ग्राम दाल की कीमत 835 रुपये से ज्यादा है. इसी तरह 908 ग्राम दाल का मूल्य 1299 रुपये के करीब है. यह कीमत भारत के हिसाब से बहुत ज्यादा है.

ऑनलाइन दोगुनी कीमत

ऑनलाइन दोगुनी कीमत 6 / 6

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यह कीमत और ज्यादा बढ़ जाती है. अमेजन पर 3.63 तूर दाल 2500 रुपये से ज्यादा महंगी है और भारत में दाल 100 से 150 रुपये किलो है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन