यहां जिंदा कोबरा को तलकर बनाते हैं पकौड़े, खाने के लिए लड़ जाते हैं लोग!
Cobra Pakode Kaise Banaye: अगर आप सांप से डरते हैं तो इसके पकौड़े आप कभी नहीं खा पाएंगे, लेकिन एक ऐसी जगह भी मौजूद है जहां पर लोग जिंदा कोबरा को फ्राई करके पकौड़े लगाकर खाते हैं. यह देश कौन सा है आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

Cobra Snake Pakoda: पकौड़े की कई वैरायटी आपने खाई होगी जैसे- आलू, प्याज या गोभी आदि. नॉन वेज के शौकीन चिकन या मटन के पकौड़े बनाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसा देश भी है जहां पर जिंदा कोबरा को तलकर पकौड़े बनाए जाते हैं. आप हैरान तो तब होंगे, जब आपको पता चलेगा कि इसे खाने के लिए लोग लंबी-लंबी लाइन लगाते हैं. इंडियन व्लॉगर आकाश चौधरी ने इंडोनेशिया के टूर के एक वीडियो में दिखाया कि कैसे लोग यहां पर कोबरा के पकौड़े बनाकर बेचते हैं.
किस देश में खाते हैं लोग
2 / 6सांप की डिशेज इंडोनेशिया, वियतनाम, चीन और थाईलैंड जैसी जगहों पर मशहूर है. यहां पर सांप का मीट खुले आम बिकता है और लोग बड़े ही शौक से इसे डिश में इस्तेमाल करते हैं.
कोबरा के पकौड़े हैं पसंदीदा
3 / 6आपको जानकर हैरानी होगी कि कोबरा के पकौड़े जिंदा सांप से तैयार किए जाते हैं और इसके बहुत ही शौक से लोग खाते हैं. कई बार इसे खरीदने के लिए लोगों के लाइन लगानी पड़ती हैं.
सांप खाने की पुरानी परंपरा
4 / 6इंडोनेशिया में सांप खाने की परंपरा काफी पुरानी है. यहां पर पकौड़े के अलावा, सैटे कोबरा या कोबरा सूप भी बहुत पसंद किया जाता है. इसका स्वाद यकीनन आपको हैरान कर देगा.
मेडिसिनल प्रॉपर्टीज की वजह से किया जाता है सेवन
5 / 6सांप हेल्दी नहीं होता, लेकिन कुछ लोग इसे मेडिसिनल प्रॉपर्टीज की वजह से खाते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे पहले इसका खून एक कटोरे में निकाला जाता है और मीट को फ्राई करके खाया जाता है.
सांप का खून पीना
6 / 6सांप का खून सीधा कटोरी में निकालकर पिया जाता है. वहां के लोगों का मानना है कि इसके खून पीने से ताकत बढ़ती है और कुछ बीमारियां दूर होती हैं.