क्या सिगरेट पीने से उतरने लगते हैं बाल? जवाब जानकर हो जाएंगे हैरान
Cigarette Smoking Tips: सिगरेट पीने से सिर्फ फेफड़े खराब नहीं होते हैं, बल्कि हेयर फॉल भी होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाने और बालों की जड़ों को कमजोर करने का काम कर सकता है.

Hair Loss From Smoking Be Reversed: सिगरेट पीना फेफड़ों, दिल और शरीर के अंगों के लिए हानिकारक माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका असर आपके बालों पर भी पड़ सकता है? कई लोग यह मानते हैं कि बाल झड़ने का कारण सिर्फ स्ट्रेस या खराब खानपान होता है, लेकिन धूम्रपान भी बालों के झड़ने की समस्या को बढ़ा सकता है. अगर आप नियमित रूप से सिगरेट पीते हैं और साथ ही बालों के पतले होने या झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो इसके पीछे धूम्रपान भी एक वजह हो सकती है.
सिगरेट का बालों पर कैसे पड़ता है असर?
2 / 7सिगरेट के धुएं में हजारों हानिकारक रसायन मौजूद होते हैं. इनमें निकोटिन, कार्बन मोनोऑक्साइड और कई जहरीले तत्व शामिल हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं. इसे भी पढ़ें- मसूरी में इन जगहों को घूमे बिना ना आएं वापस, वरना ट्रिप रह जाएगी बिल्कुल अधूरी
स्कैल्प के लिए खतरनाक
3 / 7जब सिर के स्कैल्प को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं पहुंचते तो बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं. इससे बाल पतले हो सकते हैं और समय से पहले झड़ना शुरू हो सकते हैं.
बढ़ सकता है ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस
4 / 7सिगरेट शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ जाता है. यह स्थिति तब पैदा होती है जब शरीर में फ्री रेडिकल्स की मात्रा बढ़ जाती है. फ्री रेडिकल्स बालों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
बालों की उम्र हो सकती है कम
5 / 7सिगरेट पीने वालों में बालों के समय से पहले सफेद होने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मौजूद पोषण पिगमेंट कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है.
हार्मोनल बदलाव भी हो सकते हैं जिम्मेदार
6 / 7कुछ शोध बताते हैं कि धूम्रपान शरीर में हार्मोनल असंतुलन पैदा कर सकता है. हार्मोन में बदलाव बालों की ग्रोथ साइकिल को इफेक्ट कर सकते हैं, जिससे हेयर फॉल की समस्या बढ़ सकती है.
क्या सिगरेट छोड़ने से फायदा होगा?
7 / 7धूम्रपान बंद करने के बाद शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने लगता है और स्कैल्प तक पोषण पहुंचने में सुधार हो सकता है. हालांकि, बाल झड़ने के पीछे दूसरे कारण भी हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें- हर बात को ज्यादा सोचने की आदत छोड़ें, इन 5 तरीकों से मिलेगा ओवरथिंकिंग से छुटकारा अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.