मसूरी में इन जगहों को घूमे बिना ना आएं वापस, वरना ट्रिप रह जाएगी बिल्कुल अधूरी
What not to miss in Mussoorie: मसूरी एक ऐसा हिल स्टेशन है जिसका दीदार करने दूर-दूर से लोग आते हैं. अगर आप भी इस जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो कुछ जगहें ऐसी हैं जिसका दीदार किए बिना वापस नहीं आना चाहिए.

Mussoorie Ke Best Places: मसूरी एक ऐसा हिल स्टेशन है जिसे घूमना लोग काफी पसंद करते हैं. यहां की खूबसूरत वादियां, झरने, ऐतिहासिक जगहें और सुंदर नजारे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. अगर आप मसूरी जा रहे हैं तो पहले ही जगहों की लिस्ट बनाएं और इन जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें. यकीन मानिए इन जगहों को देखने के बाद आपका ट्रिप यादगार बन जाएगा.
गन हिल
2 / 6गन हिल मसूरी की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है. यहां से हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों और पूरे शहर का शानदार नजारा देखने को मिलता है. हर ट्रैवलर्स को रोपवे की सवारी का भी लुप्फ ले सकते हैं. इसे भी पढ़ें- हर बात को ज्यादा सोचने की आदत छोड़ें, इन 5 तरीकों से मिलेगा ओवरथिंकिंग से छुटकारा
केम्प्टी फॉल्स
3 / 6मसूरी का नाम आते ही सबसे पहले केम्प्टी फॉल्स का जिक्र होता है. यह झरना लगभग 40 फीट की ऊंचाई से गिरता है और इसकी खूबसूरती लोगों को अपनी और खींच लेती है. गर्मियों में लोग यहां पानी में नहाने और परिवार के साथ समय बिताने आते हैं.
माल रोड
4 / 6माल रोड मसूरी का सबसे फेमस इलाका है. यहां आपको बाजार, कैफे, रेस्टोरेंट और कई तरह की दुकानें मिल जाएंगी. शाम के समय माल रोड पर घूमना अपने आप में एक अलग एक्सपीरियंस करेंगे.
लाल टिब्बा
5 / 6लाल टिब्बा मसूरी का सबसे ऊंचा पॉइंट माना जाता है. यह जगह प्यार करने वालों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है. साफ मौसम में यहां से हिमालय की कई प्रसिद्ध चोटियां दिखाई देती हैं.
कंपनी गार्डन
6 / 6अगर आप परिवार के साथ घूमने जा रहे हैं तो कंपनी गार्डन जरूर जाएं. खूबसूरत फूलों, हरियाली और छोटे से झीलनुमा क्षेत्र के कारण यह जगह पर्यटकों को खूब पसंद आती है. बच्चों के लिए भी यहां कई चीजें भी मौजूद हैं. इसे भी पढ़ें- रात की बची हुई खिचड़ी को न समझें बेकार! ब्रेकफास्ट के लिए मिनटों में तैयार करें क्रिस्पी मसाला बॉल्स