कार की बदबू से घुट रहा है दम? सिर्फ 10 रुपये की यह चीज बदल देगी गाड़ी की हवा, महंगे परफ्यूम भी इसके आगे फेल

Car Odor Removal Tips: भीषण गर्मी में बंद कार से आने वाली सड़ांध सफर का मजा खराब कर देती है. महंगे एयरफ्रेशनर के बजाय आप कुछ घरेलू उपायों से गाड़ी को हमेशा के लिए महका सकते हैं.

How to Remove Odors from a Car
1 / 6

भीषण गर्मी में बंद कार के अंदर अक्सर ऐसी बदबू भर जाती है कि बैठना मुश्किल हो जाता है. लोग इसे दूर करने के लिए महंगे कार वॉश और एयर फ्रेशनर पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं लेकिन कुछ ही घंटों में गंध फिर वापस लौट आती है.

विज्ञापन

कैसे काम करता है यह 10 रुपये का जादू?

कैसे काम करता है यह 10 रुपये का जादू?2 / 6

रसोई में मिलने वाला बेकिंग सोडा कार की बदबू को सोखने का सबसे सस्ता और असरदार तरीका है. मात्र 10 रुपये में मिलने वाला यह पाउडर गंध को छिपाता नहीं है बल्कि उसे जड़ से खत्म कर देता है जिससे कार के अंदर की हवा बिल्कुल साफ हो जाती है.

विज्ञापन

सीट और मैट की बदबू कैसे भगाएं?

सीट और मैट की बदबू कैसे भगाएं?3 / 6

अगर आपकी कार की सीट या मैट से स्मैल आ रही है तो वहां थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़क दें. कुछ घंटों के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर वैक्यूम क्लीनर से साफ कर लें. यह कपड़े के रेशों में फंसी गहरी से गहरी दुर्गंध को भी आसानी से खींच लेता है.

चारकोल कैसे कर सकता है हवा को शुद्ध?

चारकोल कैसे कर सकता है हवा को शुद्ध?4 / 6

एक्टिवेटेड चारकोल या बिना खुशबू वाला लकड़ी का कोयला भी कार की हवा को ताजा रखने में बहुत मददगार होता है. इसे एक छोटी पोटली में बांधकर सीट के नीचे या कप होल्डर में रख दें. यह नेचुरल तरीके से हवा में मौजूद नमी और बैक्टीरिया को सोखकर बदबू दूर कर देता है.

विज्ञापन

सिरके और पानी का क्या है कमाल?

सिरके और पानी का क्या है कमाल?5 / 6

सफेद सिरके और गर्म पानी का घोल बनाकर कार के इंटीरियर पैनल और सीटों पर हल्के हाथ से स्प्रे करें. यह जिद्दी गंध और दाग-धब्बों को हटाने का एक बेहतरीन नेचुरल तरीका है. इसे लगाने के बाद कार को थोड़ी देर खुला छोड़ दें ताकि वह प्राकृतिक रूप से सूख जाए और बदबू गायब हो जाए.

वैक्यूम और स्टीम क्लीनिंग क्यों है जरूरी?

वैक्यूम और स्टीम क्लीनिंग क्यों है जरूरी?6 / 6

सफाई के बाद भी अगर स्मैल बनी रहे तो इसका मतलब है कि कचरा सीटों के बीच फंसा हुआ है. ऐसे में वैक्यूम क्लीनर या स्टीम क्लीनिंग का इस्तेमाल करें ताकि बदबू पैदा करने वाले कीटाणु मर जाएं और आपकी गाड़ी अंदर से बिल्कुल नई जैसी महकने लगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन