क्या घर में रखे सोने पर भी लग सकती है जंग? जानिए आपके गहने सुरक्षित हैं या नहीं

अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि जैसे लोहे या अन्य धातुएं समय के साथ खराब हो जाती हैं, क्या वैसे ही सोना भी खराब हो सकता है. कई लोग डरते हैं कि लंबे समय तक रखे गहनों पर जंग लग सकता है. आइए जानते हैं इस बात में कितनी सच्चाई है?

Kya Sone Par Jang Lagta Hai
1 / 8

विज्ञापन

2 / 8

भारत में सोना सिर्फ एक निवेश नहीं, बल्कि परंपरा और भावनाओं से जुड़ा होता है. शादी, त्योहार और खास मौकों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. साथ ही, कई परिवारों में पीढ़ियों से सोना जमा करने की परंपरा होती है. इतना नहीं, सोना आर्थिक अनिश्चितता में भी सुरक्षित संपत्ति माना जाता है.

विज्ञापन

3 / 8

कई लोग सोचते हैं कि अगर सोने के गहनों को सालों तक इस्तेमाल न किया जाए तो वे खराब हो सकते हैं. ऐसे में दिल में डर बनना सामान्य है, क्योंकि सोने की कीमतें कम नहीं है और अगर उसमें जंग लग जाए तो सारा निवेश बर्बाद हो सकता है.

4 / 8

जंग मुख्य रूप से लोहे पर लगती है. जब लोहा नमी और ऑक्सीजन के संपर्क में आता है, तो उस पर लाल-भूरे रंग की परत बन जाती है. इस प्रक्रिया को ऑक्सीकरण कहा जाता है, जो विशेष परिस्थितियों में ही होता है.

विज्ञापन

5 / 8

सोना एक बेहद स्थिर और शुद्ध धातु है. यह सामान्य हवा, पानी या ज्यादातर एसिड के साथ प्रतिक्रिया नहीं करता. यह सिर्फ एक खास रासायनिक मिश्रण, जिसे एक्वा रेजिया कहा जाता है, उसमें ही सोना घुल सकता है.

6 / 8

बात करें पीतल और तांबा की तो, ऐसे धातुओं में भी जंग नहीं लगता. बस समय के साथ उनका रंग बदल सकता है. इनमें हल्की परत या दाग दिखाई दे सकते हैं, जोकि एक प्राकृतिक प्रक्रिया है. ऐसे में उन दागों को जंग समझना सही नहीं है.

विज्ञापन

7 / 8

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि14 कैरेट या उससे ज्यादा शुद्धता वाला सोना लंबे समय तक सुरक्षित रहता है. अगर इन्हें बिना इस्तेमाल रखा जाए, तो भी इसमें जंग नहीं लग सकता. ज्यादा से ज्यादा इसमें धूल या हल्की परत जम सकती है, जिसे साफ करने से चमक वापस आ जाती है.

8 / 8

अगर आप सोने के गहनों को सूखी जगह पर सुरक्षित रखें और समय-समय पर साफ करते रहें, तो वे सालों तक नए जैसे बने रह सकते हैं. हालांकि, अगर रंग बदल रहा है, तो संभव है वह कम कैरेट या गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी हो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन