बिना मारे छिपकली कैसे भगाएं? यह सस्ती सी चीज दिलाएगी Lizards से छुटकारा

Chipkali Kaise Bhagaye: छिपकलियां सबसे ज्यादा किस चीज से नफरत करती हैं? यहां जानिए घर की कौन सी चीजें छिपकली को मारे बिना उसे घर से भगाने का काम करती हैं. इन नुस्खों को आजमाना भी बेहद आसान है.

Lizards Home Remedies
1 / 7
Lizards Home Remedies

Chipkali Home Remedies: घर में कहीं ना कहीं से छिपकली आ ही जाती है और एक बार आ जाती है तो फिर जाने का नाम नहीं लेती. इस छिपकली (Lizards) को देखकर बहुत से लोगों को डर भी लगता है तो कई घिन्न भी करते हैं. लेकिन, छिपकली मारना अच्छा नहीं लगता है. ऐसे में अगर आप भी छिपकली को मारना नहीं चाहते लेकिन उससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो यहां जानिए छिपकली को मारे बिना घर से कैसे भगाते हैं.

विज्ञापन

प्याज और लहसुन

प्याज और लहसुन 2 / 7

छिपकली को भगाने के लिए आप प्याज और लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन दोनों ही चीजों को कूटकर पानी में मिलाएं और इस पानी को छिपकली पर और छिपकली के ठिकानों पर छिड़कें.

विज्ञापन

अंडे के छिलके

अंडे के छिलके 3 / 7

छिपकली को भगाने में अंडे के छिलके भी आपके काम आ सकते हैं. अंडे के छिलकों को पीसकर इस पाउडर को छिपकली पर, अलमारी के ऊपर और दीवार के आस-पास की ऊंची जगहों पर छिड़क दें. इसकी महक से छिपकली भागती है.

काली मिर्च

काली मिर्च4 / 7

काली मिर्च को कूटकर इसमें छोड़ा सा लाल मिर्च का पाउडर भी मिला लें और पानी डालकर घोल तैयार करें. इस घोल को स्प्रे बोतल में डालकर छिपकली भगाने वाले स्प्रे की तरह इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

ठंडा पानी

ठंडा पानी 5 / 7

दीवार पर चिपकी छिपकली को भगाने के लिए उसपर ठंडा पानी छिड़का जा सकता है. छिपकली ठंडे पानी से तुरंत भाग जाती है. पानी जितना ठंडा होगा छिपकली उतनी ही तेज रफ्तार से भागेगी.

नैपथलीन बॉल्स

नैपथलीन बॉल्स 6 / 7

अलमारी या किचन के फर्नीचर और बर्तनों के रैक के पीछे जहां भी छिपकली घूमती है वहां नैपथलीन बॉल्स डाल दें. ये बॉल्स छिपकली को दूर रखती हैं. ध्यान रहे कि घर के पालतू जानवर और बच्चे इन बॉल्स को ना निगल लें.

विज्ञापन

पेपरमिंट ऑयल

पेपरमिंट ऑयल7 / 7

छिपकली भगाने में एसेंशियल ऑयल्स का भी असर दिखता है. पेपरमिंट ऑयल भी एक ऐसा ही एसेंशियल ऑयल है जिसे छिपकली पर छिड़क दिया जाए तो छिपकती तिलमिलाकर भागने लगती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन