भारत का सबसे कीमती ड्राई फ्रूट कौन सा है? कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Chilgoza Dry Fruits Price: मीठी चीजें बनाने के लिए ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है. आप भी यकीनन इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत का सबसे महंगा ड्राई फ्रूट का क्या नाम है और इसकी क्या कीमत है? अगर नहीं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

Chilgoza Dry Fruits Price
1 / 6

Most Expensive Dry Fruits: ड्राई फ्रूट्स स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ हेल्थ को फायदा पहुंचाने का काम करते हैं. बादाम, काजू, पिस्ता या अंजीर का इस्तेमाल तो लगभग हर घर में किया जाता है. नारियल के बिना तो कोई भी डिश तैयार नहीं की जा सकती. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि भारत का सबसे महंगा और कीमती ड्राई फ्रूट्स का क्या नाम हैं और इसकी क्या कीमत है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि भारत में मिलने वाला सबसे महंगा ड्राई फ्रूट्स और इससे जुड़े कुछ फैक्ट्स क्या हैं.

विज्ञापन

सबसे महंगा ड्राई फ्रूट्स का नाम

 सबसे महंगा ड्राई फ्रूट्स का नाम2 / 6

इसका नाम चिलगोजा है, जो पाइन के पेड़ के बीज होते हैं. यह ज्यादातर हिमालयी जगहों पर पाए जाते हैं. यह दिखने में तो छोटे होते हैं, लेकिन स्वाद और हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं.

विज्ञापन

कितनी होती है इसकी कीमत?

कितनी होती है इसकी कीमत? 3 / 6

चिलगोजा की कीमत आम ड्राई फ्रूट्स की तुलना में कई गुना ज्यादा होती है. इसकी कीमत आमतौर पर 6 हजार से 8 हजार प्रति किलो तक होती है. हालांकि, इसकी कीमत घटती या बढ़ती रहती हैं.

महंगा होने की वजह

महंगा होने की वजह 4 / 6

चिलगोजा एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे निकालना बहुत ही मुश्किल हो जाता है. इसे पाइन कोन से निकालना आसान नहीं होता है. पूरी तरह हाथ से निकालना पड़ता है, जिसमें काफी मेहनत लगती है.

विज्ञापन

काफी वक्त लगता है

काफी वक्त लगता है5 / 6

चिलगोजा बनने में काफी वक्त लगता है. कहा जाता है कि पाइन के पेड़ को फल देने में कई साल लग जाते हैं. इसलिए मार्केट में चिलगोजा बहुत ही कम मात्रा में पाए जाते हैं.

पहाड़ी इलाकों में मिलना

पहाड़ी इलाकों में मिलना 6 / 6

यह सिर्फ कुछ पहाड़ी इलाकों में ही उगता है, इसलिए इसकी सप्लाई सीमित होती है. इसके अलावा, तोड़ने से लेकर साफ करने तक हर प्रक्रिया मैनुअल होती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन