हार्ट अटैक और बीपी का खतरा कम कर सकती हैं ये सुपरहेल्दी सब्जियां! जानिए इनके नाम

आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग अपनी सेहत पर कम ध्यान दे पा रहे हैं. बाहर का खाना, तनाव और कम शारीरिक गतिविधि दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा रहे हैं, जिससे कम उम्र में भी हार्ट अटैक के मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में कुछ सब्जियां इन खतरों को कम करती है और हेल्दी रहने में मदद करती हैं. आइए जानते हैं इन सब्जियों के नाम.

Healthy Vegetables For Heart
1 / 9

विज्ञापन

कैसे दिल की सेहत सुधार सकता है सही खानपान

कैसे दिल की सेहत सुधार सकता है सही खानपान2 / 9

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि अगर रोजाना के भोजन में सही पोषक तत्व शामिल किए जाएं तो दिल की बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है. खासकर सब्जियां इसमें अहम भूमिका निभाती हैं.

विज्ञापन

शरीर में नाइट्रेट का क्या होता है काम

शरीर में नाइट्रेट का क्या होता है काम3 / 9

नाइट्रेट शरीर में पहुंचने के बाद नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है. यह तत्व ब्लड वेसल्स को चौड़ा करने में मदद करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दिल पर अतिरिक्त दबाव कम हो जाता है, जो बीपी और हार्ट अटैक जैसे गंभीर खतरों को कम करता है.

पालक और चुकंदर फायदेमंद

पालक और चुकंदर फायदेमंद4 / 9

पालक में आयरन और जरूरी विटामिन्स के साथ नाइट्रेट भी पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर संतुलित रखने में मदद करता है. वहीं चुकंदर का जूस ब्लड फ्लो सुधारने और शरीर की सहनशक्ति बढ़ाने में सहायक माना जाता है.

विज्ञापन

सलाद पत्ता और मेथी के पत्ते

सलाद पत्ता और मेथी के पत्ते5 / 9

सलाद पत्ता रोजाना खाने से शरीर को जरूरी मिनरल्स मिलते हैं और दिल स्वस्थ रहता है. वहीं मेथी के पत्ते फाइबर से भरपूर होते हैं, जो शुगर कंट्रोल करने के साथ हार्ट हेल्थ को भी सपोर्ट करते हैं.

बथुआ और सरसों का साग भी हैं असरदार

बथुआ और सरसों का साग भी हैं असरदार6 / 9

बथुआ शरीर को साफ रखने में मदद करता है और खून को बेहतर बनाने में सहायक होता है. वहीं सरसों का साग विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो दिल की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद करता है.

विज्ञापन

मूली और उसके पत्ते भी हैं सेहत के लिए फायदेमंद

मूली और उसके पत्ते भी हैं सेहत के लिए फायदेमंद7 / 9

मूली और उसके हरे पत्तों में भी नाइट्रेट मौजूद होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन सुधारने में मदद करता है.

संतुलित डाइट के साथ अपनाएं हेल्दी लाइफस्टाइल

संतुलित डाइट के साथ अपनाएं हेल्दी लाइफस्टाइल8 / 9

याद रखें सिर्फ सब्जियां खाना ही काफी नहीं है, इसके साथ नियमित व्यायाम, कम नमक का सेवन और तनाव से दूरी बनाना भी जरूरी है. सही आदतें अपनाकर आप लंबे समय तक दिल को स्वस्थ रख सकते हैं, वरना आपको भविष्य में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण

अस्वीकरण 9 / 9

इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. (Image: Pexels)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन