रात में चैन की नींद चाहिए? खाएं किचन में रखी ये 3 चीजें

Best Tips For Good Sleep At Night: दिनभर की थकान के बाद भी अगर नींद आंखों से कोसों दूर है, तो अपनी डाइट में ये बदलाव करके देखें. इन 3 चीजों के सेवन से आपको तुरंत सुकून भरी नींद मिलेगी.

Best Food For Good Sleep At Night
1 / 6

आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में तनाव और मोबाइल की वजह से सुकून की नींद मिलना मुश्किल हो गया है. अगर आप भी रात भर जागते रहते हैं तो इसकी बड़ी वजह आपके खान-पान की गलत आदतें भी हो सकती हैं.

विज्ञापन

गरम दूध कैसे करता है मदद?

गरम दूध कैसे करता है मदद?2 / 6

सोने से पहले एक गिलास गरम दूध पीना बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें मेलाटोनिन हार्मोन बनाने वाले तत्व होते हैं. यह दूध आपके दिमाग को शांत करता है और शरीर को संकेत देता है कि अब सोने का वक्त हो गया है.

विज्ञापन

बादाम और अखरोट के क्या फायदे हैं?

बादाम और अखरोट के क्या फायदे हैं?3 / 6

बादाम में मौजूद मैग्नीशियम आपकी नसों को आराम देता है और शरीर से तनाव को पूरी तरह कम कर देता है. वहीं अखरोट खाने से शरीर को सीधे स्लीप हार्मोन मिलते हैं जिससे लेटे ही तुरंत नींद आने लगती है.

केला खाना क्यों है जरूरी?

केला खाना क्यों है जरूरी?4 / 6

केले में पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं जो मांसपेशियों को प्राकृतिक तरीके से रिलैक्स करने का काम करते हैं. इसे खाने से शरीर की थकान मिटती है और आप बहुत ही शांत महसूस करने लगते हैं.

विज्ञापन

क्या रखना होगा खास ख्याल?

क्या रखना होगा खास ख्याल?5 / 6

ये घरेलू चीजें तभी असर करेंगी जब आप सोने से कम से कम एक घंटा पहले अपने मोबाइल और लैपटॉप को खुद से दूर कर देंगे. रात का खाना हमेशा हल्का रखें क्योंकि पेट ज्यादा भारी होने पर भी नींद में खलल पड़ता है.

क्या है इसका असली राज?

क्या है इसका असली राज?6 / 6

अगर आप इन तीन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आपको बिना किसी दवाई के कुदरती नींद आने लगेगी. शरीर को रिलैक्स रखने के लिए ये कुदरती तरीके सबसे ज्यादा कारगर और सुरक्षित माने जाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन