14 दिन तेज पत्ते का पानी पीने से शरीर में क्या बदलाव होंगे? जानिए सेहत के लिए कितना चमत्कारी

सोशल मीडिया पर हेल्थ एक्सपर्ट श्वेता जे. पांचाल ने 14 दिन तेज पत्ते के पानी पानी के हैरान कर देने वाले फायदों के बारे में बताया, आइए जानते हैं कैसा फायदा होगा?

Bay Leaf Water Benefits
1 / 8

आपने तेज पत्ते का इस्तेमाल खाना पकाने में जरूर क्या होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं इसका पानी आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. आइए जानते हैं इसका पानी का सेवन करने से होने वाले लाभ के बारे में.  

विज्ञापन

तेज पत्ता सिर्फ मसाला नहीं सेहत का खजाना भी

तेज पत्ता सिर्फ मसाला नहीं सेहत का खजाना भी2 / 8

Bay Leaf यानी तेज पत्ता आमतौर पर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होता है. इसमें कई ऐसे पोषक तत्व, जैसे एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और पाचक गुणों से भरपूर होता हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं.

विज्ञापन

आयुर्वेद में क्यों खास माना जाता है तेज पत्ता

आयुर्वेद में क्यों खास माना जाता है तेज पत्ता3 / 8

आयुर्वेद में तेज पत्ते को पाचन सुधारने और शरीर की सफाई के लिए मददगार माना गया है. डाइट एक्सपर्ट Shweta J Panchal के अनुसार नियमित सेवन से शरीर में सकारात्मक बदलाव देखे जा सकते हैं, जो कई तरह की समस्याओं से आराम दिलाने का काम करेगी.

पाचन में सुधार और गैस की समस्या से राहत

पाचन में सुधार और गैस की समस्या से राहत4 / 8

अगर आप 14 दिनों तक तेज पत्ते का पानी पीते हैं, तो यह पाचन तंत्र को बेहतर बना सकता है. इससे गैस, पेट फूलना और एसिडिटी जैसी समस्याएं धीरे-धीरे कम होने लगती हैं.

विज्ञापन

ब्लड शुगर और सूजन को करता है कंट्रोल

ब्लड शुगर और सूजन को करता है कंट्रोल5 / 8

तेज पत्ता शरीर में ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद कर सकता है. साथ ही इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन को कम करने में सहायक माने जाते हैं.

इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार

इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार6 / 8

तेज पत्ते का असर नर्वस सिस्टम पर भी पड़ता है, जिससे तनाव कम हो सकता है. इसके एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाकर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं.

विज्ञापन

कैसे बनाएं तेज पत्ते का हेल्दी पानी

कैसे बनाएं तेज पत्ते का हेल्दी पानी7 / 8

2-3 तेज पत्तों को 2 कप पानी में 5-7 मिनट तक उबालें. इसके बाद इसे छानकर हल्का गर्म पिएं. सुबह खाली पेट पीने से इसका असर ज्यादा अच्छा माना जाता है.

सेवन से पहले रखें ये जरूरी सावधानियां

सेवन से पहले रखें ये जरूरी सावधानियां8 / 8

हेल्थ एक्सपर्ट श्वेता जे. पांचाल ने अपनी वीडियो में बताया कि, इसे दिन में सिर्फ एक ही बार लें, इससे ज्यादा सेवन न करें. इसका ज्यादा सेवन नुकसान पहुंचा सकता है. अगर आपको कोई बीमारी है या आप गर्भवती हैं, तो पहले डॉक्टर से सलाह लें, बिना उनकी इजाजत के इस उपाय का इस्तेमाल ने करें.   अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. (Image: AI/Pexels)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन