Monsoon Plants: मानसून में कौन-सी सब्जियां लगानी चाहिए? कम लागत में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

Monsoon Plants Growing Tips: मानसून का मौसम कई सब्जियों की खेती के लिए बेहतरीन मौका है. आप अपने गार्डन में नए प्लांट्स लगा सकते हैं और फ्रेश सब्जियों को इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, पौधों का सही चुनाव बहुत ही जरूरी है. 

Monsoon Plants Growing Tips
1 / 6
मानसून में कौन-सी सब्जियां लगानी चाहिए? Image Credit- News24

Plant Can Grow During Monsoon Season: मानसून का मौसम खेती के लिए बेहद अच्छा माना जाता है. इस दौरान पर्याप्त नमी और बारिश के कारण कई तरह की सब्जियां अच्छी तरह बढ़ती हैं. अगर सही समय पर सही फसल की बुवाई की जाए तो कम लागत में अच्छी पैदावार और बेहतर मुनाफा कमाया जा सकता है. हालांकि, फसल का चुनाव हमेशा मिट्टी और मौसम के हिसाब से करना चाहिए. आप भी अपने गार्डन को सुंदर लुक दे सकते हैं और घर पर ही फ्रेश सब्जियों का लुत्फ उठा सकते हैं.

विज्ञापन

भिंडी

भिंडी 2 / 6

भिंडी मानसून में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली सब्जियों में से एक है. इसकी फसल लगभग 45 से 60 दिनों में तैयार हो जाती है. बाजार में इसकी मांग सालभर बनी रहती है, जिससे किसानों को अच्छा लाभ मिल सकता है. इसे भी पढ़ें- Cancer Symptoms: कैंसर के 5 ऐसे लक्षण जिसे भूलकर भी नहीं करना चाहिए नजरअंदाज

विज्ञापन

लौकी

लौकी 3 / 6

लौकी की बेल बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ती है. इसे अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में लगाना बेहतर होता है. लौकी की पैदावार अच्छी होने पर कम समय में बेहतर आय प्राप्त की जा सकती है.

तोरई

तोरई 4 / 6

तोरई भी मानसून की लोकप्रिय फसल है. इसकी खेती में ज्यादा लागत नहीं आती और देखभाल के साथ अच्छी उपज मिल सकती है. आप इसे अपने गार्डन में लगा सकते हैं.

विज्ञापन

खीरा

खीरा 5 / 6

मानसून के शुरुआती दिनों में खीरे की बुवाई की जा सकती है. यह कम समय में तैयार होने वाली फसल है और आसानी से इसकी ग्रोथ भी हो जाती है. आप इसके बीज मिट्टी के अंदर दबा सकते हैं.

हरी मिर्च

हरी मिर्च 6 / 6

हरी मिर्च का इस्तेमाल काफी किया जाता है. इसलिए हरी मिर्च का पौधा घर पर लगा सकते हैं. हालांकि, पौधे को ग्रोथ के लिए बहुत ही कम पानी और हवा की जरूरत होती है. यह बहुत ही कम समय में आसानी से बढ़ जाता है. इसे भी पढ़ें- बारिश में फंगल इंफेक्शन से कैसे बचें? यहां जानिए खुद का ख्याल रखने के 5 तरीके

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन