बारिश में फंगल इंफेक्शन से कैसे बचें? यहां जानिए खुद का ख्याल रखने के 5 तरीके

Fungal Infection Causes: बारिश गर्मियों से राहत जरूर दिलाने का काम करती है, लेकिन एक वक्त के बाद कई तरह की परेशानियां पैदा होने लगती हैं. अगर ध्यान ना दिया जाए तो स्किन इंफेक्शन हो जाता है और कुछ लोग फंगल इंफेक्शन जैसी बीमारी से जूझते हैं.

Fungal Infection Causes

फंगल इंफेक्शन के लक्षण. Image Credit-News24

Fungal Infection Kaise Door Kare: बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है तो वहीं फंगल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ा देता है. कुछ लोगों को शुरुआत से ही परेशानी होती है और खुजली की दिक्कत हो जाती है. दाद और रैशेज से स्किन प्रॉब्लम गंभीर हो जाती है. हालांकि, इन बीमारियों का कोई एक कारण नहीं है, क्योंकि हवा में नमी, गीले कपड़े, पसीना और लंबे समय तक स्किन का नम रहना फंगस को पनपने के लिए जगह देता है. यही कारण है कि ज्यादातर लोगों को बारिश में दाद खुजली और एथलीट पर लाल चकत्ते होने लगते हैं. इसलिए पहले से कुछ बातों का ध्यान रखें और खुद को फंगल इंफेक्शन से बचाएं.

विज्ञापन
विज्ञापन

फंगल इंफेक्शन के लक्षण

  • स्किन पर लाल चकत्ते होना
  • तेज खुजली होना
  • जलन या चुभन होना
  • स्किन का छिलना
  • गोल आकार के दाने या रैश होना
  • पैरों की उंगलियों के बीच सफेद या फटी हुई स्किन

खुद को फंगल इंफेक्शन से कैसे बचाएं? | Fungal Infection Se Khud Ko Kaise Bachaye

स्किन को सूखा रखें- फंगल इंफेक्शन सबसे ज्यादा नमी की वजह से होता है. इसलिए अपनी स्किन को सूखा रखें और शरीर रखने की कोशिश करें. अगर आप बारिश में भीग जाएं तो तुरंत बॉडी को सुखाएं.
गीले कपड़े तुरंत बदलें- बारिश में भीगने या ज्यादा पसीना आने के बाद लंबे समय तक गीले कपड़े पहनकर न रहें. इससे स्किन पर नमी बनी रहती है, जो फंगस के बढ़ने का कारण बन सकती है.
टाइट कपड़े ना पहनें- आप बारिश के मौसम में टाइट कपड़े बिल्कुल ना पहनें. इसलिए क्योंकि टाइट कपड़ों से फंगल इंफेक्शन का खतरा दोगुना बढ़ जाता है. बेहतर होगा कि आप सूती और ढीले कपड़े सेलेक्ट करें.
पैरों को साफ करें- अपने पैरों पर भी ध्यान दें, क्योंकि यह सबसे ज्यादा नमी वाली जगह है. अगर जूते या मोजे गीले हो जाएं तो उन्हें तुरंत बदल दें. रोज साफ और सूखे मोजे पहनें. जहां तक संभव हो, बारिश में लंबे समय तक गीले जूते पहनने से बचें.
नारियल के तेल की मालिश करें- रोज या नहाने के बाद नारियल के तेल से मालिश करें. तेल सिर और बॉडी के हर हिस्से पर लगाएं. बेहतर होगा कि आप इसके साथ कपूर को मिला दें. इन दोनों चीजों से इंफेक्शन का खतरा कम हो जाएगा.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ