Baisakhi Wishes: आई है बैसाखी खुशियों के साथ... यहां से लेकर भेजिए बैसाखी की शुभकामनाएं, फोटोज, कोट्स और शायरी
Baisakhi Wishes In Hindi: इस साल 14 अप्रैल, मंगलवार के दिन बैसाखी मनाई जा रही है. इस खास मौके पर आप भी सभी को बैसाखी की खास शुभकामनाएं भेजकर बैसाखी की लख-लख बधाइयां दे सकते हैं.

Baisakhi 2026 Wishes, Messages, Quotes, Images: बैसाखी फसलों की कटाई का त्योहार है जो खासतौर से पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों में मनाया जाता है. यह दिन इसलिए भी महत्व रखता है कि इस दिन सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी. वहीं, बैसाखी को मेष संक्रांति भी कहते हैं. यह भारतीय परंपरा और सभ्यता के साथ ही धार्मिक भावनाओं से गहराई तक जुड़ा हुआ दिन है. ऐसे में इस खास पर्व पर आप भी सभी को शुभकामनाएं भेज सकते हैं. यहां आपके लिए बैसाखी के चुनिंदा मैसेजेस, कोट्स और फोटोज वगैरह दिए गए हैं.
बैसाखी की शुभकामनाएं!
2 / 7सुबह से शाम तक वाहे गुरु की कृपा, ऐसे ही गुजरे हर एक दिन, न कभी हो किसी से गिला-शिकवा, एक पल न गुजरे खुशियों बिन.
बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं
3 / 7नच ले गा ले सबके साथ, आई है बैसाखी लेकर खुशियों की सौगात, मस्ती में झूम और खीर पूरी खा, सिर पर सदा बना रहे वाहे गुरु का हाथ.
बैसाखी की फोटोज
4 / 7बैसाखी आई, साथ में ढेर सारी खुशियां लाई, तो भंगड़ा पाओ खुशी मनाओ, मिलकर सब बंधु भाई.
हिंदी में बैसाखी की शुभकामनाएं
5 / 7सुनहरी धूप बरसात के बाद, थोड़ी सी खुशी हर बात के बाद, उसी तरह हो मुबारक आपको, बैसाखी की नई सुबह रात के बाद.
दोस्तों को भेजिए बैसाखी की शुभकामनाएं
6 / 7वाहे गुरु का आशीष बना रहे सदा, बस यही कामना है हमारी, हर घर में बनी रहे खुशहाली, बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं.
हैप्पी बैसाखी!
7 / 7फसल की तरह ही आपके जीवन में भी सुख और समृद्धि की भरमार हो.