बच्चा खाता है मिट्टी या दीवार का प्लास्टर? इन तरीकों से छुड़ाएं आदत
अगर आपका बच्चा मिट्टी खाता है और लाख कहने के बावजूद नहीं छोड़ रहा है तो इस लेख में बताए गए टिप्स की मदद से इस आदत पर रोक लगाएं और अपने बच्चों को पर अपनाएं

छोटे बच्चों को अक्सर मिट्टी, चॉक या दीवार का प्लास्टर मुंह में डालते या खाते हुए देखा जाता है. शुरुआत में माता-पिता इसे बच्चों की शरारत या नॉर्मल आदत समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर बच्चा बार-बार ऐसा करता है तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. अगर बच्चों की इस आदत पर वक्त पर ध्यान नहीं दिया गया तो पेट में कीड़े या दर्द रहने की शिकायत हो जाती है. कई बार इसके पीछे पोषक तत्वों की कमी या पिका नाम की समस्या हो सकती है. ऐसे में बच्चे को डांटने के बजाय प्यार और समझदारी से उसकी आदत छुड़ाने की कोशिश करनी चाहिए. इसके लिए आपको सिर्फ दवाओं का सहारा नहीं लेना चाहिए, बल्कि कुछ टिप्स अपनाकर इस आदत को कम किया जा सकता है.
बच्चे को प्यार से समझाएं
2 / 7अगर बच्चा मिट्टी या दीवार का प्लास्टर खाता है तो उसे डांटने या डराने के बजाय प्यार से समझाएं कि ये चीजें खाने के लिए नहीं हैं. उसे बताएं कि इन चीजों को खाने से पेट में दर्द, इंफेक्शन या दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. इसे भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: सिर्फ हाथों पर ही नहीं, पैरों में भी लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, देखें लेटेस्ट पैटर्न
बच्चे को बिजी रखें
3 / 7कई बार बच्चे बोरियत या आसपास की चीजों को जानने की इच्छा की वजह से मिट्टी और प्लास्टर मुंह में डालने लगते हैं. ऐसे में उन्हें खेलने के लिए खिलौने दें और ड्राइंग, ब्लॉक्स या पजल जैसी चीजें देकर बिजी रखे. उनका ध्यान इन चीजों से हटाने में मदद मिल सकती है.
खाने-पीने का रखें खास ध्यान
4 / 7कुछ बच्चों में मिट्टी या दूसरी गैर-खाने वाली चीजें खाने की आदत आयरन या जिंक जैसे पोषक तत्वों की कमी भी से हो सकता है. इसलिए बच्चे के खाने में दालें, हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, दूध और हेल्दी चीजें शामिल करें.
दीवार और मिट्टी से दूर रखें
5 / 7अगर बच्चा दीवार का प्लास्टर खुरचकर खाता है तो उस जगह पर खास ध्यान दें. उखड़े हुए प्लास्टर की मरम्मत करवाएं और बच्चे को ऐसी जगहों से दूर रखें. घर के फर्श और खेलने की जगह को साफ रखें, ताकि बच्चा मिट्टी या धूल आसानी से मुंह में न डाल सके.
बच्चे के बिहेवियर पर नजर रखें
6 / 7ध्यान दें कि बच्चा कब मिट्टी या प्लास्टर खाता है. क्या वह खेलते समय ऐसा करता है, बोर होने पर या बार-बार किसी खास जगह की दीवार को खुरचता है? इन चीजों को समझने से आप उन्हें बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं.
क्या डॉक्टर से पास जाना चाहिए?
7 / 7अगर आपका बच्चा जरूरत से ज्यादा मिट्टी खाने लगा है और हर कोशिश करने के बाद भी इस आदत को छोड़ नहीं रहा है तो आपको एक बार डॉक्टर से बात करनी चाहिए. इसे भी पढ़ें- करवाचौथ पर खरीदनी है पायल तो यहां देखिए 7 लेटेस्ट डिजाइन, 5वां है सबसे बेस्ट, पैर दिखेंगे बेहद खूबसूरत