Amrit Udyan 2026 Free Entry: फ्री टिकट कैसे पाएं, क्या ले जाएं, मुफ्त शटल बस, टाइमिंग और नियम, यहां जानिए सब कुछ!

अमृत उद्यान आम जनता के लिए खोल दिया गया है, जिसे देखने के लिए रोज बड़ी संख्या में लोग जा रहे हैं. लेकिन कई लोगों के मन में टिकट बुकिंग, टाइमिंग, रूट, गेट एंट्री, क्या लेकर जा सकते हैं क्या नहीं- ऐसे कई सवाल हैं. इस तमाम सवालों का हम इस स्टोरी में जवाब देंगे, जिसकी मदद से आप बिना किसी कन्फ्यूजन के वहां जाकर घूम सकते हैं.

Amrit Udyan Prohibited Items List
1 / 10

Advertisment

2 / 10

राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान आम जनता के लिए खुल गया है. यहां आप अपने परिवार और बच्चों के साथ जा सकते हैं और वहां की खूबसूरत नजारों का आनंद उठा सकते हैं.

विज्ञापन

3 / 10

अमृत उद्यान में पहुंचना काफी आसान है, यहां मेट्रो स्टेशन से जाना भी फ्री है और एंट्री भी बिल्कुल फ्री है. इस स्टोरी में हम हर सवाल के सीधे और आसान जवाब देंगे, ताकि आप बिना किसी दिक्कत यहां पहुंच सकें.

4 / 10

अमृत उद्यान में एंट्री एकदम फ्री है, यहां आने के लिए आपको ऑनलाइन स्लॉट की बुकिंग करनी होती है. आप visit.rashtrapatibhavan.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं. ध्यान रखें कि किसी भी तारीख के लिए बुकिंग पिछले दिन सुबह 10 बजे बंद हो जाएगी, इसलिए पहले से स्लॉट बुक करना जरूरी है, वरना आपको टिकट तय दिन का टिकट नहीं मिल पाएगा.

विज्ञापन

5 / 10

अब सवाल उठता है कि हम किस गेट से अमृत उद्यान के लिए एंट्री कर सकते हैं. बता दें कि लोगों की एंट्री और एग्जिट के लिए सिर्फ गेट नंबर 35 को सेवा में रखा गया है. यहीं से आप अंदर जा सकेंगे और वापस बाहर आ सकेंगे.

6 / 10

अब आते हैं आप कैसे मेट्रो स्टेशन से अमृत उद्यान के गेट नंबर 35 पहुंच सकते हैं. आपको बता दें कि यहां पहुंचने के लिए फ्री शटल बस सेवा उपलब्ध है. इस मुफ्त बस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपको केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पहुंचना होगा, यहीं से अमृत उद्यान के गेट 35 के लिए फ्री शटल बस मिलती है. बता दें कि ये सेवा सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहती है.

विज्ञापन

7 / 10

अमृत उद्यान के टाइमिंग की बात करें तो, अमृत उद्यान सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा, जबकि लास्ट एंट्री शाम 5 बजे तक ही हो सकती है. बता दें कि होली के दिन अमृत उद्यान की छुट्टी रहेगी.

8 / 10

इसके अलावा यह भी जान लीजिए कि अमृत उद्यान 5 मार्च तक आम जनता के लिए खुला रहेगा. यहां जाने पर आपको 145 से ज्यादा किस्मों के गुलाब, 85 अलग-अलग प्रकार फूल के पौधे, रंग-बिरंगे ट्यूलिप, झरनों जैसी बहती पानी की धाराएं, बबलिंग ब्रुक (छोटी झरनों वाली नहरें) और शांत वातावरण वाला बरगद का बगीचा देखने को मिलेगा. यहां की खूबसूरती बहुत खास है, जो आपको बहुत पसंद आएगी.

विज्ञापन

9 / 10

अब आते हैं आप अपने साथ क्या लेकर नहीं जा सकते हैं? बता दें कि अमृत उद्यान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां आप खाने पीने का सामान, पान, गुटखा, सिगरेट, बैकपैक, कैमरा और वीडियो कैमरा, हथियार जैसी चीजें बिल्कुल भी नहीं ले जा सकते हैं. किसी तरह की गैर-कानूनी चीज पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई हो सकती है.

10 / 10

हालांकि, आप अपने साथ मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चाबियां, पर्स, हैंडबैग, पानी की बोतल और बच्चों के लिए दूध की बोतलें ले जा सकते हैं. अगर आप ये सोच रहे हैं कि टॉयलेट की सुविधा होगी या नहीं तो आपको बता दें कि यहां आपको पीने का पानी, टॉयलेट और मेडिकल आदि का खास इंतजाम किया गया है. (Image: ANI/Rastrapatibhavan)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन