अमेरिका में 1 लीटर Amul दूध की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश! जानिए भारत से कितना महंगा है?
America Mein Doodh Kitna Mehnga Hai: भारत में सस्ता मिलने वाला Amul दूध अमेरिका में पहुंचते-पहुंचते कितना महंगा हो जाता है? क्या इसकी कीमत दोगुना बढ़ जाती है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

Amul milk price USA: सुबह उठते ही सबसे पहले चाय की चुस्की लेने की आदत दूध के बिना पूरी नहीं हो सकती. हर घर में दूध के बिना गुजारा नहीं है. यही वजह है कि दूध हमारे जीवन का जरूरी हिस्सा बन चुका है, लेकिन जरा सोचिए, अगर यही दूध आपको विदेश में कई गुना महंगा मिले तो? खासकर जब बात अमूल जैसे भरोसेमंद ब्रांड की हो, तो इसकी कीमत जानकर कोई भी हैरान रह सकता है. अमेरिका में इस दूध की कीमत भारत के मुकाबले काफी ज्यादा है, जो हर भारतीय को चौंका सकती है.
अमेरिका में अमूल दूध की कीमत
2 / 6अमेरिका में दूध भारत के मुकाबले बहुत ही महंगा है. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 1 गैलन अमूल दूध की कीमत 5.59 डॉलर है, जिसमें 3.78 लीटर दूध मिलता है. इस हिसाब से अमेरिका में दूध काफी महंगा है.
भारत और अमेरिका में कीमत का अंतर
3 / 6भारत में 1 लीटर अमूल दूध की कीमत लगभग 60 से 70 रुपये है, लेकिन अमेरिका में इसकी कीमत कई गुना ज्यादा है. यानी वही दूध, जो भारत में रोजमर्रा की चीज है, अमेरिका में एक प्रीमियम प्रोडक्ट बन जाता है.
भारतीय करेंसी में कितना हुआ दाम?
4 / 6अमेरिका में मिलने वाली एक गैलन दूध की कीमत भारतीय करेंसी के मुकाबले काफी महंगी है. वहां पर 3.78 लीटर यानी 1 गैलन दूध 5.59 डॉलर यानी 523.79 रुपये का मिलता है. वहीं, भारतीय करेंसी के मुकाबले अमूल दूध का दाम अमेरिका में 138.56 रुपये का हुआ.
अमेरिका में लोकल दूध की कीमत
5 / 6अमेरिका में लोकल ब्रांड्स का दूध अमूल दूध के मुकाबले थोड़ा सस्ता है. वहां पर लोकल दूध 1 से 2 डॉलर यानी 80 से 160 रुपये प्रति लीटर के आसपास मिल जाएगा. हालांकि, स्वाद में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
इतना महंगा दूध क्यों है?
6 / 6दूध इतना महंगा इंपोर्ट का खर्च, ब्रांड वैल्यू और पैकेजिंग की वजह से हो जाता है. इसलिए अमूल दूध की कीमत वहां पर बहुत ही ज्यादा रखी गई है, जिसे लोग बहुत कम खरीदना पसंद करते हैं.