मेटाबॉलिज्म को बूस्ट और पेट की चर्बी कम करते हैं ये 6 फल, गर्मियों में जरूर करें अपनी डाइट में शामिल

देश में इस समय भीषण गर्मी और लू से लोग परेशान हैं. इस दौरान लोगों को अपनी डाइट का और अपने हाईड्रेशन का खासतौर पर ख्याल रखना चाहिए. गर्मी से बचने के लिए लोगों को अपनी डाइट में ऐसे फलों को शामिल करना चाहिए जो उनके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करें और साथ ही उनके फैट को भी बर्न करें. तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही फल बताएंगे जिन्हें आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.

fruits in summers
1 / 7

विज्ञापन

तरबूज

तरबूज2 / 7

वजन कम करने वालों के लिए तरबूज किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें लगभग 90 से 92% तक पानी होता है. इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और आप जंक फूड से भी दूर रहते हैं. इसमें कैलोी ना के बराबर होती है और यह शरीर को भरपूर मात्रा में हाइड्रेट रखकर फैट बर्न करने में भी मदद करता है.

विज्ञापन

अनानास

अनानास3 / 7

अनानास, जो लगभग हर किसी को पसंद होता है. इसका खट्टा-मीठा रसीलापन सिर्फ स्वाद में ही लाजवाब नहीं होता है बल्कि यह बेली फैट को कम करने में भी पूरी मदद करता है. अनानास में ब्रोमेलेन नाम का एक एंजाइम होता है, जो प्रोटीन को पचाने और पेट की सूजन को कम करने में मदद करता है. यह एंजाइम सीधे तौर पर पेट की चर्बी को टारगेट करता है और उसे घटाने में तेजी से मदद करता है.

पपीता

पपीता4 / 7

पपीता आपके पेट के लिए बहुत ज्यादा अच्छा होता है और सिर्फ पेट ही नहीं यह आपके पाचतंत्र का एक अच्छा दोस्त भी माना जाता है. पपीते में पपैन नाम का एक खास एंजाइम होता होता है जो खाना पचाने में मदद करता है. अगर आपका पेट सुबह अच्छे से साफ नहीं होता है या गैस-कब्ज की वजह से पेट फूला हुआ रहता है, तो पपीता आपके लिए बेस्ट है. एक स्वस्थ पाचन तंत्र ही तेज मेटाबॉलिज्म की चाबी है, जिससे पेट की चर्बी अपने आप कम होने लगती है.

विज्ञापन

खरबूजा

खरबूजा5 / 7

गर्मियों में अगर आपको कुछ मीठा खाने की क्रेविंग हो रही है, तो आइसक्रीम या मिठाई की जगह खरबूजा खाएं. खरबूजे में फाइबर और विटामिन -C भरपूर मात्रा में होता है. यह मीठा होने के बावजूद कैलोरी में बहुत कम होता है. इसका फाइबर आपके पेट को ज्यादा देर तक भरा रखता है और आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखकर शरीर में नया फैट जमा होने से रोकता है.

नींबू

नींबू6 / 7

नींबू को फलों की गिनती में शामिल करना शायद अजीब लगे लेकिन फैट बर्न करने में यह सबसे पुराना और असरदार है. गर्मियों में सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पीने से आपका मेटाबॉलिज्म रॉकेट की स्पीड से काम करने लगता है. नींबू आपके लीवर को डिटॉक्स करता है, जिससे शरीर का फैट बर्न करने की क्षमता तेज होती है.

विज्ञापन

मौसंबी या संतरा

मौसंबी या संतरा7 / 7

गर्मियों में मिलने वाले खट्टे फल यानी सिट्रस फ्रूट्स विटामिन-C का पावरहाउस होते हैं. विटामिन-C न सिर्फ आपकी इम्युनिटी बढ़ाता है, बल्कि शरीर में जमे हुए जिद्दी फैट को ऊर्जा में बदलने का काम भी करता है. मौसंबी का जूस पीने की बजाय कोशिश करें कि आप इसे चबाकर खाएं, ताकि आपको इसके रस के साथ-साथ इसका फाइबर भी मिले.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन