किचन में खाना पकाने के लिए इन 5 बर्तनों को दें जगह, सेहत के लिहाज से हो सकते हैं बेहतर

क्या आपको पता है कि खाना बनाते वक्त इस्तेमाल किए गए बर्तन भी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इन बर्तनों की लिस्ट क्या हो सकती है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

5 healthy utensils for cooking or better health
1 / 6
सेहत के लिहाज से हो सकते हैं बेहतर. Image Credit- Freepik

Healthy Cooking Utensils: खाना हेल्दी रखने के लिए सिर्फ सामग्री और तेल की मात्रा पर ध्यान देना ही काफी नहीं है. आप खाना किस तरह के बर्तन में पका रहे हैं, यह भी बहुत मायने रखता है. अलग-अलग बर्तनों की सामग्री गर्म होने पर अलग तरह से इफेक्ट करती है, जिससे खाना पकाने का तरीका भी बदल सकता है. ऐसे में रोजाना की कुकिंग के लिए कुछ ऐसे बर्तनों को इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे हेल्थ को किसी भी तरह का नुकसान न हो. यह बर्तन कौन से हैं, आइए इस लेख में विस्तार जानते हैं.

विज्ञापन

स्टेनलेस स्टील के बर्तन

स्टेनलेस स्टील के बर्तन 2 / 6

स्टेनलेस स्टील के बर्तन भारतीय किचन में काफी आम हैं. अच्छी क्वालिटी का स्टेनलेस स्टील टिकाऊ होता है और खाना पकाने में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें सब्जियां, दाल और कई तरह की दूसरी डिशेज आसानी से बनाई जा सकती हैं. खरीदते समय अच्छी क्वालिटी और फूड-ग्रेड स्टेनलेस स्टील चुनना बेहतर होता है.

विज्ञापन

कास्ट आयरन के बर्तन

कास्ट आयरन के बर्तन  3 / 6

कास्ट आयरन यानी लोहे के बर्तन लंबे समय तक चल सकते हैं. कड़ाही, तवा और पैन के रूप में इनका इस्तेमाल किया जाता है. लोहे के बर्तन में खाना पकाने से खाने में कुछ मात्रा में आयरन पहुंच सकता है, हालांकि इसकी मात्रा कई कारकों पर डिपेंड करती है. इन बर्तनों की सही तरह से देखभाल और सीजनिंग करना जरूरी होता है.

कांच के बर्तन

कांच के बर्तन 4 / 6

हीट-रेसिस्टेंट ग्लास के बर्तन ओवन या कुछ खास तरह की कुकिंग के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं. कांच की अच्छी क्वालिटी वाले बर्तन आमतौर पर खाने के साथ कम इफेक्ट होते हैं. हालांकि, हर कांच का बर्तन सीधे गैस पर रखने के लिए नहीं होता. कांच के बर्तनों का इस्तेमाल ध्यान से करना होता है. इसे भी पढ़ें- Breakfast Recipe: रोज के पोहा-पराठे से हो गए हैं बोर? ट्राई करें साउथ इंडियन स्टाइल काला चना सुंदल

विज्ञापन

मिट्टी के बर्तन

मिट्टी के बर्तन 5 / 6

मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाने की परंपरा काफी पुरानी है. इनमें हल्की आंच पर खाना पकाने से खाने का स्वाद और खुशबू अलग हो सकती है, लेकिन मिट्टी के बर्तन खरीदते समय यह जानना जरूरी है कि वे खाना पकाने के लिए कितना सही हैं. पक्के मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करना बेस्ट माना जाता है.

पीतल के बर्तन

पीतल के बर्तन 6 / 6

पीतल बर्तनों में खाना काफी समय से बनाता रहा है, लेकिन उनकी देखभाल करते रहना ज्यादा जरूरी है. बहुत तेज आंच पर खाली पीतल के बर्तन रखना और इसे साफ करने का तरीका भी काफी अलग है. हालांकि, इसमें खाना बनाना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. इसे भी पढ़ें- Navaratri Shopping: नवरात्रि के लिए चनिया चोली खरीदनी है तो इन बाजारों का लगाएं चक्कर, बजट में हो जाएगा काम

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन