Breakfast Recipe: रोज के पोहा-पराठे से हो गए हैं बोर? ट्राई करें साउथ इंडियन स्टाइल काला चना सुंदल

आज हम आपको काले चने को साउथ इंडियन स्टाइल में बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं, जिसे नाश्ते में या फिर स्नैक्स के तौर पर खाया जा सकता है. बेहतर होगा कि आप इसे अपने टेस्ट के हिसाब से बनाएं और मिर्च को जरूरत पड़ने पर बढ़ा या घटा दें. 

how to make kala chana sundal

काला चना सुंदल की रेसिपी. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

भारत एक ऐसा देश है जहां पर नाश्ता बहुत ही हैवी और देसी किया जाता है. कुछ लोग पोहा, अप्पे या फिर सब्जी-पूरी खाते हैं, लेकिन अगर रोज-रोज पोहा, पराठा या उपमा खाकर बोर हो गए हैं और नाश्ते में कुछ हेल्दी के साथ-साथ स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं तो साउथ इंडियन स्टाइल काला चना सुंदल एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. काले चने से बनने वाली यह डिश बनाने में आसान है और इसे नाश्ते या हल्के स्नैक के तौर पर भी खाया जा सकता है. नारियल, करी पत्ता और हल्के मसालों का तड़का इसे खास स्वाद देता है. हम आपके घर पर तैयार करने के आसान तरीके साझा कर रहे हैं, जिससे स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा. 

इसे भी पढ़ें- गले की खराश में चाहिए कुछ गरमागरम और टेस्टी तो 5 मिनट में बनाएं सूप वाली मैगी, स्वाद आएगा लाजवाब

Advertisment

काला चना सुंदल की रेसिपी 

सामग्री

  • काला चना- 1 कप 
  • कद्दूकस किया हुआ नारियल- 2 चम्मच 
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
  • राई- 1 छोटा चम्मच 
  • उड़द दाल- आधा छोटा चम्मच 
  • सूखी लाल मिर्च- 1
  • करी पत्ते- 5
  • हींग- 1 छोटा चम्मच 
  • तेल- 1 चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार
  • थोड़ा सा नींबू का रस
  • जरूरत के अनुसार पानी

विधि 

  • सबसे पहले काले चने को अच्छी तरह धोकर 7 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें. सुबह इसका पानी निकालकर चने को दोबारा धो लें. अब चने को प्रेशर कुकर में डालें और जरूरत के हिसाब से पानी और थोड़ा नमक डालकर नरम होने तक पकाएं. 
  • चने पूरी तरह गलने की बजाय इतने पकें कि वे आसानी से चबाए जा सकें. पकने के बाद पानी निकाल दें और एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें राई डालें और राई चटकने लगे तो उड़द दाल, सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च और करी पत्ता डालें. 
  • आखिर में एक चुटकी हींग डालकर कुछ सेकंड भूनें. अब उबले हुए काले चने कड़ाही में डालकर तड़के के साथ अच्छी तरह मिलाएं. ऊपर से नमक डालें और 2 मिनट तक हल्की आंच पर पकाएं गैस बंद करने के बाद उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल और थोड़ा सा नींबू का रस डालें. 
  • अच्छी तरह मिलाएं और गरमागरम काला चना सुंदल सर्व करें. काला चना सुंदल में चने के साथ नारियल और मसालों का स्वाद मिलता है. अगर आप नाश्ते में कुछ अलग और झटपट बनने वाली डिश चाहते हैं तो इसे अपनी मील में शामिल कर सकते है.

इसे भी पढ़ें- बच्चे को दे सकते हैं गणपति बप्पा के ये 20 नाम, खूबसूरत है इन नामों का अर्थ, सुनने में भी हैं मॉडर्न

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ