Navaratri Shopping: नवरात्रि के लिए चनिया चोली खरीदनी है तो इन बाजारों का लगाएं चक्कर, बजट में हो जाएगा काम

अगर आपके पास पहले से कोई प्लेन स्कर्ट या चोली है तो उसके साथ नई मिरर वर्क वाली चोली, दुपट्टा या ट्रेडिशनल ज्वेलरी लगाकर नया लुक दिया जा सकता है. इससे हर नवरात्रि के लिए पूरी नई ड्रेस खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बाकी नया खरीदने के लिए इन मार्केट्स को एक्सप्लोर करना होगा.

Navaratri Shopping
1 / 6
नवरात्रि के लिए चनिया चोली कहां से खरीदें. Image Credit- AI

Navaratri Shopping: नवरात्रि का त्योहार शुरू होते ही गरबा और डांडिया की धूम देखने को मिलती है. कई जगहों पर डांडिया खेलने के लिए प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं और खूब मौज-मस्ती की जाती है. इस दौरान ट्रेडिशनल आउटफिट पहनने का अलग ही क्रेज रहता है. खासकर चनिया चोली नवरात्रि के लिए महिलाओं और लड़कियों की पसंद बनी रहती है. अगर आप भी इस बार गरबा नाइट के लिए चनिया चोली खरीदने की सोच रही हैं, लेकिन बजट को लेकर परेशान हैं तो दिल्ली के कुछ बाजार आपके काम आ सकते हैं. यहां आपको अलग-अलग डिजाइन, रंग और वर्क वाली चनिया चोली के ऑप्शन मिल सकते हैं.

विज्ञापन

लाजपत नगर से शुरू करें शॉपिंग

लाजपत नगर से शुरू करें शॉपिंग2 / 6

अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो लाजपत नगर बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. यहां आपको एथनिक और फेस्टिव वियर के कई ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं. मिरर वर्क, कढ़ाई, प्रिंट और कलरफुल डिजाइन वाली चनिया चोली तलाशने के लिए अलग-अलग दुकानों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें- मैनीक्योर पर पैसे खर्च किए फिर भी हाथ नहीं लग रहे हैं सुंदर? गलती रंग में नहीं, नाखूनों के शेप में हो सकती है  

विज्ञापन

सरोजिनी नगर में मिल सकते हैं बजट ऑप्शन

सरोजिनी नगर में मिल सकते हैं बजट ऑप्शन 3 / 6

कम बजट में ट्रेंडी कपड़ों की तलाश है तो सरोजिनी नगर का नाम जरूर आता है. नवरात्रि के आसपास यहां फेस्टिव और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं. यहां खरीदारी करते समय मोलभाव करना भी काम आ सकता है. हालांकि, खरीदने से पहले कपड़े की क्वालिटी, सिलाई और वर्क को अच्छी तरह चेक करें.

जनपथ को करें एक्सप्लोर

जनपथ को करें एक्सप्लोर 4 / 6

जनपथ मार्केट उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है जिन्हें ट्रेडिशनल के साथ बोहो टच पसंद है. यहां चनिया चोली के साथ नवरात्रि लुक को पूरा करने के लिए ज्वेलरी और दूसरी एक्सेसरीज भी तलाश सकते हैं. ऑक्सीडाइज्ड झुमके, चूड़ियां, नेकलेस और पोटली बैग जैसे एक्सेसरीज आपके गरबा लुक को बना सकते हैं.

विज्ञापन

चांदनी चौक में करें एथनिक शॉपिंग

चांदनी चौक में करें एथनिक शॉपिंग 5 / 6

अगर आपको थोड़ा हैवी और ट्रेडिशनल लुक पसंद है तो चांदनी चौक के एथनिक कपड़ों वाले बाजारों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. यहां अलग-अलग तरह के फेस्टिवल और पारंपरिक कपड़ों के ऑप्शन मिलते हैं. चनिया चोली खरीदते समय मिरर वर्क, कढ़ाई और फैब्रिक के साथ ब्लाउज की फिटिंग पर भी ध्यान दें.

कमला नगर में ट्रेंडी लुक करें ट्राई

कमला नगर में ट्रेंडी लुक करें ट्राई6 / 6

कमला नगर में आपको कई तरह के ऑप्शन मिल सकते हैं. अगर आप पारंपरिक चनिया चोली में थोड़ा मॉडर्न ट्विस्ट चाहते हैं तो यहां फेस्टिव आउटफिट्स को देख सकते हैं. क्रॉप टॉप स्टाइल चोली के साथ फ्लेयर्ड स्कर्ट या हल्के मिरर वर्क वाली चनिया को स्टाइल करके भी गरबा के लिए खूबसूरत लुक तैयार किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें- सस्ते पुराने गैजेट्स के लिए मशहूर है गफ्फार मार्केट, खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन