दुनिया का इकलौता 'Rainbow Mountain'! आखिर क्यों रंग-बिरंगा दिखता है पेरू का ये पहाड़

पेरू का Vinicunca Mountain दुनिया का सबसे मशहूर Rainbow Mountain माना जाता है. इसकी रंग-बिरंगी पहाड़ियां प्राकृतिक खनिजों से बनी हैं, जो इसे बेहद खूबसूरत और अनोखा बनाती हैं. जानिए इस अद्भुत जगह से जुड़ी खास बातें, ट्रेकिंग अनुभव और घूमने का सही समय.

Peru Vinicunca Known As The Rainbow Mountain
1 / 5
Credit: Freepik

विज्ञापन

आखिर क्यों दिखता है इतना रंगीन?

आखिर क्यों दिखता है इतना रंगीन?2 / 5

पेरू के एंडीज पर्वतों में मौजूद Vinicunca Mountain को दुनिया का Rainbow Mountain कहा जाता है. इसकी ढलानों पर लाल, पीले, हरे और बैंगनी रंग की नेचुरल धारियां दिखाई देती हैं, जो इसे बेहद खास बनाती हैं.

विज्ञापन

5,000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई

5,000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई3 / 5

Vinicunca समुद्र तल से करीब 5,000 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है. इतनी ऊंचाई पर ऑक्सीजन कम होती है, इसलिए यहां पहुंचना आसान नहीं माना जाता. यही वजह है कि ये जगह एडवेंचर प्रेमियों की फेवरेट बन चुकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये पहाड़ पहले लंबे समय तक बर्फ से ढका रहता था. जब बर्फ पिघलनी शुरू हुई तब इसकी रंगीन परतें दुनिया के सामने आईं और धीरे-धीरे ये सोशल मीडिया सेंसेशन बन गया.

ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए स्वर्ग

ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए स्वर्ग4 / 5

Rainbow Mountain तक पहुंचने के लिए लंबा ट्रेक करना पड़ता है. रास्ते में बर्फ से ढकी चोटियां, घाटियां और खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलते हैं. ये ट्रेक फोटोग्राफर्स और एडवेंचर ट्रैवलर्स के बीच काफी फेमस है. इस ट्रेक के दौरान पर्यटकों को Alpaca और Llama जैसे जानवर भी देखने को मिलते हैं.

विज्ञापन

कैसे पहुंचें Rainbow Mountain?

कैसे पहुंचें Rainbow Mountain?5 / 5

इस जगह तक पहुंचने के लिए सबसे पहले पेरू के Cusco शहर पहुंचना पड़ता है. वहां से सड़क मार्ग और फिर ट्रेकिंग के जरिए Vinicunca तक जाया जाता है. ज्यादातर पर्यटक गाइडेड टूर के जरिए यहां पहुंचते हैं. मई से सितंबर के बीच Rainbow Mountain घूमना सबसे बेहतर माना जाता है. इस दौरान मौसम साफ रहता है और ट्रेकिंग करना आसान होता है. बारिश के मौसम में रास्ते फिसलन भरे हो जाते हैं. (All Photos Credit: Freepik)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन