ये है दुनिया का सबसे महंगा पेन, एक की कीमत में खरीद लेंगे 70 फ्लैट और कई लग्जरी गाड़ियां

आपने भी बचपन में अपने लिए पेन जरूर खरीदा होगा. आम तौर पर हम बचपन में 10, 20, 50 या फिर 100 रुपये के पेन खरीदते थे. जो पढ़ाई लिखाई, ऑफिशियल दस्तावेजों पर साइन करने, लेटर लिखने और ऑफिस के कामों के लिए एक पेन ही काफी होता था और अगर हम किसी को कोई पेन गिफ्ट में देना चाहते हैं तो ज्यादा से ज्यादा 500 या 2000 रुपये का पेन खरीदते होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ पेन ऐसे भी हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है. एक पेन की कीमत पर आप 70 आलीशान घर बना सकते हैं या लग्जरी कारें भी खरीद सकते है्ं. इसकी कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे और सोचने लगेंगे कि क्या इतना महंगा पेन भी होता है?

worlds most expensive pen
1 / 7

Advertisment

दुनिया का सबसे महंगा पेन

दुनिया का सबसे महंगा पेन2 / 7

इटली की टिबाल्डी कंपनी का ये फाउंटेन पेन दुनिया का सबसे महंगा पेन है. 2020 में शंघाई में हुई एक नीलामी में इसे बेचा गया था. इसकी कीमत 80 लाख डॉलर है. अगर भारतीय रूपये में बात करें तो इसकी कीमत लगभग 70 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन

क्यों है ये इतना खास पेन?

क्यों है ये इतना खास पेन?3 / 7

टिबाल्डी कंपनी के इस फाउंटेन पेन में 945 ब्लैक डायमंड, 123 रूबी जड़े हुए हैं. इस पेन की निब 22 कैरेट सोने की बनी है.

कैसा है इस पेन का डिजाइन?

कैसा है इस पेन का डिजाइन?4 / 7

पेन का डिजाइन आकर्षक और अनोखा है. पेन का आकार और वजन सुविधाजनक है, जो इसे पकड़ने और लिखने में आसान बनाता है. इस पेन से लिखे गए शब्द चमकते हैं.

विज्ञापन

इस पेन में होता है खास इंक का इस्तेमाल

इस पेन में होता है खास इंक का इस्तेमाल5 / 7

फुलगर नोक्टारनस पेन में कोई आम स्याही नहीं इस्तेमाल की जाती है. इसमें एक खास तरह की इंक का इस्तेमाल किया जाता है. ये इंक चमकदार होती है.

दुनिया का दूसरा सबसे महंगा पेन

दुनिया का दूसरा सबसे महंगा पेन6 / 7

फुलगर नोक्टारनस पेन की तरह कुछ और पेन भी हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है. जर्मन लग्जरी गुड्स निर्माता कंपनी मोंट ब्लांक का पेन मुगल वास्तुकला की भव्यता को दर्शाता है. दुनिया में सिर्फ 10 ऐसे पेन मौजूद है. इसका डिजाइन ताजमहल से प्रेरित है. इसकी कीमत 20 लाख डॉलर यानी 17.35 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन

ये पेन भी है बेहद महंगा

ये पेन भी है बेहद महंगा7 / 7

इसके अलावा मोंट ब्लांक जोहान्स केपलर हाई आर्टिस्ट्री स्टेला नोवा पेन की कीमत 13 करोड़ रुपये है. इस पेन में 5,294 नीलम और 570 हीरे लगे हैं. मोंट ब्लांक बोहेम रॉयल पेन में 18 कैरेट की निब लगी है. इसकी क्लिप पैरामाउंट-कट हीरे से बनती है, इसकी कीमत 15 लाख डॉलर यानी 13 करोड़ रुपये है. वहीं इटली की कंपनीऑरोरा के डियामंते नाम का पेन 12.75 करोड़ रुपये का है. इस पेन को 1919 डी बीयर्स हीरों से जड़ा गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन