ना नीली, ना गाय… फिर भी लोग इसे क्यों कहते हैं 'नीलगाय? जानिए इस रहस्यमयी जानवर की असली पहचान

क्या आप जानते हैं जिस नीलगाय को आप गाय समझते हैं, वह हकीकत में कोई और सा जानवर है. इस स्टोरी में हम आपको इस जानवर की असल पहचान बताएंगे, जिसे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे.

Nilgai Animal Facts
1 / 8

विज्ञापन

बड़ी अजीब है दुनिया

बड़ी अजीब है दुनिया2 / 8

हमारी धरती पर कई तरह के अजीब और अनोखे जीव-जंतु पाए जाते हैं. कुछ जानवर हमें रोज दिखते हैं, लेकिन उनके बारे में पूरी जानकारी बहुत कम लोगों को होती है. ऐसे ही एक जानवर का नाम है नीलगाय, जिसे अक्सर लोग गाय समझते हैं; लेकिन इसकी सच्चाई एकदम अलग है.

विज्ञापन

नाम सुनकर होता है भ्रम

नाम सुनकर होता है भ्रम3 / 8

नीलगाय का नाम सुनते ही लगता है कि यह कोई नीले रंग की गाय होगी, लेकिन असलियत इससे बिल्कुल अलग है. यह न तो पूरी तरह नीली होती है और न ही ये जानवर गाय की किसी प्रजाति में आती है.

दिखने में घोड़ा लेकिन वो भी नहीं!

दिखने में घोड़ा लेकिन वो भी नहीं!4 / 8

नीलगाय का शरीर काफी मजबूत और लंबा होता है, जो दूर से देखने पर घोड़े जैसा लगता है. इसका रंग हल्का स्लेटी या भूरा होता है, जिससे यह अलग और खास नजर आती है.

विज्ञापन

नर और मादा में होता है फर्क

नर और मादा में होता है फर्क5 / 8

नर नीलगाय का रंग ग्रे यानी धूसर होता है, जबकि मादा का रंग हल्का भूरा दिखाई देता है. खास बात यह है कि सिर्फ नर के सिर पर सींग होते हैं, जबकि मादा में सींग नहीं पाए जाते.

नीला क्यों लगता है रंग?

नीला क्यों लगता है रंग?6 / 8

दरअसल, नीलगाय का रंग हल्का ग्रे-नीला सा दिखता है, खासकर दूर से देखने पर. यही वजह है कि लोगों ने इसे 'नीलगाय' नाम दे दिया, जो समय के साथ इतना आम हो गया कि लोग इसे इसी नाम से जानते हैं.

विज्ञापन

गाय जैसा नाम क्यों पड़ा?

गाय जैसा नाम क्यों पड़ा?7 / 8

नीलगाय के कान और चेहरे की बनावट कुछ हद तक गाय जैसी लगती है. इसी कारण लोगों ने इसे गाय से जोड़कर देखा और इसका नाम नीलगाय रख दिया, हालांकि यह पूरी तरह अलग प्रजाति है.

आखिर किस जानवर की है ये प्रजाति?

आखिर किस जानवर की है ये प्रजाति?8 / 8

हैरानी की बात यह है कि नीलगाय हकीकत में हिरण परिवार से जुड़ी एक एंटीलोप प्रजाति है. यह एशिया की सबसे बड़ी एंटीलोप मानी जाती है और जंगली जानवरों की श्रेणी में आती है. (Image: Pexels)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन