कौन है दुनिया का सबसे पुराना देश, जानें टॉप 10 की लिस्ट में कहां है भारतीय सभ्यता?

कभी आपने सोचा है कि दुनिया में कोई देश सबसे पुराना भी हो सकता है? या यह सिर्फ इतिहास की व्याख्या पर निर्भर करता है? आज भी दुनिया के कुछ देश ऐसे हैं, जिन्होंने हजारों साल की सभ्यता, संस्कृति और पहचान को संभालकर रखा है और यही बात उन्हें आज भी खास बनाती है.

old civilization
1 / 7

विज्ञापन

हजारों साल पुरानी सभ्यताएं, जो आज भी हैं जिंदा

हजारों साल पुरानी सभ्यताएं, जो आज भी हैं जिंदा2 / 7

जब हम सबसे पुराने देश की बात करते हैं तो यह सिर्फ वर्तमान सीमाओं की बात ही नहीं है. असल में यहां उन सभ्यताओं की भी बात हो रही है जो हजारों साल पहले शुरू हुईं और आज भी किसी न किसी रूप में जीवित हैं. यानी यह कहानी है निरंतरता की, जहां संस्कृति और पहचान समय के साथ भी कभी खत्म नहीं हुई.

विज्ञापन

कौन से देश हैं सबसे प्राचीन देश?

कौन से देश हैं सबसे प्राचीन देश?3 / 7

इतिहासकारों के अनुसार, मिस्त्र को दुनिया के सबसे प्राचीन देशों में सबसे ऊपर माना जाता है, जिसकी सभ्यता लगभग 3100 ईसा पूर्व से मानी जाती है. नील नदी के किनारे विकसित इस सभ्यता ने पिरामिड, राजवंश और प्रशासनिक सिस्टम जैसी कई नींव रखीं, जो आज भी अध्ययन का विषय हैं.

क्या है भारत की रैंकिंग?

क्या है भारत की रैंकिंग?4 / 7

इस सूची में भारत को अक्सर दूसरे स्थान पर रखा जाता है, जिसकी जड़ें सिंधू सभ्यता (लगभग 3300 ईसा पूर्व) तक जाती हैं. बता दें कि दिलचस्प बात यह है कि भारत की पहचान सिर्फ इतिहास तक ही सीमित नहीं रही, यह आज भी भाषा, परंपरा और जीवनशैली में उसी विरासत को जीता है. यही 'लिविंग सिविलाइजेशन' वाला पहलू भारत को बाकी सभी देशों से अलग बनाता है.

विज्ञापन

किन देशों की पुरानी सभ्यता है आज भी जिंदा?

किन देशों की पुरानी सभ्यता है आज भी जिंदा?5 / 7

चीन का इतिहास शिया राजवंश से शुरू होकर आज तक पहले जैसा ही मजबूत बना हुआ है. ईरान (प्राचीन फारस) ने साम्राज्य और प्रशासन की नई परिभाषा दी. ग्रीस ने लोकलंत और दर्शन की नींव रखी, जबकि जापान अपनी परंपराओं को आधुनिकता के साथ संतुलित करता रहा. इसी तरह इथियोपिया आर्मेनिया और जॉर्जिया जैसे देश भी हजारों साल पुरानी जड़ों से जुड़े हैं.

पुराना हमेशा सफल होने की गांरटी नहीं देता

पुराना हमेशा सफल होने की गांरटी नहीं देता6 / 7

इस बीच एक सच और भी है कि पुराना होना हमेशा सफल होने की गांरटी नहीं देता है. कई देशों की पुरानी सभ्यताएं समय के साथ खत्म होती गईं. लेकिन जो देश इस माहौल में आज भी पहले के जैसे ही टिके हुए हैं, उन्होंने समय के साथ खुद को बदला है. यानी असली ताकत सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि बदलाव को अपनाने की क्षमता है.

विज्ञापन

अपनी सभ्यता को जानें

अपनी सभ्यता को जानें7 / 7

यह सिर्फ पुरानी सभ्यताओं की एक कहानी ही नहीं है, बल्कि यह समझने का तरीका है कि हमारी पहचान, हमारी संस्कृति और हमारी सोच कहां से आई है. जब आप जानते हैं कि आपका देश हजारों साल पुरानी सभ्यता का हिस्सा है तो यह एक अलग तरह का आत्मविश्वास देता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन