Egg Consumption: अंडे खाने में किस देश के लोग आगे? भारतीयों का आंकड़ा चौकाएगा

Egg Consumption: दुनियाभर में अंडे खाने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है, भारतीय भी इससे अछूते नहीं हैं. सबसे ज्यादा प्रोटीन का सस्ता सोर्स कहलाने वाले अंडे को ब्रेकफास्ट में सुपरफूड माना जाता है. जानें, अंडे खाने में किस देश के लोग आगे हैं और भारतीयों का आंकड़ा कितना है?

egg consumption, egg consumption india, egg consumption world, india egg consumption
1 / 5

Advertisment

किस देश में अंडों की खपत ज्यादा?

किस देश में अंडों की खपत ज्यादा?2 / 5

रैबोबैंक की ग्लोबल एग इंडस्ट्री आउटलुक 2025 की रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा अंडे जापान और मैक्सिको में खाए जाते हैं. यहां एक औसत के हिसाब से एक व्यक्ति साल में 300 से ज्यादा अंडे खा जाता है.

विज्ञापन

रोजाना कितने अंडों की खपत

रोजाना कितने अंडों की खपत3 / 5

ज्यादा अंडे खाने वाले देशों में वजन के हिसाब से प्रति व्यक्ति की खपत देखें तो एक आदमी साल में 20 से 24 किलो अंडे खा जाता है, जबकि सबसे कम खपत अफ्रीका के कुछ देशों में है, जहां प्रति व्यक्ति खपत केवल 50 अंडे है.

भारत में अंडों की कितनी खपत?

भारत में अंडों की कितनी खपत?4 / 5

भारत में अंडे खाने वालों की संख्या बढ़ी है, हालांकि अभी भी हम ज्यादा अंडे खाने वालों की तुलना में काफी कम है. 2024-25 के आंकड़े बताते हैं कि भारत में एक व्यक्ति साल में 106 अंडे खा लेता है, जबकि पहले यह आंकड़ा 103 पर था. दक्षिण भारत में अंडों की खपत ज्यादा है. तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में 500 से भी ज्यादा है.

विज्ञापन

अन्य देशों में खपत का क्या हाल

अन्य देशों में खपत का क्या हाल5 / 5

याहू फाइनेंस की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और यूरोपीय देशों में यह आंकड़ा 250 से 280 के करीब है. ब्राजील और रूस जैसे देशों में भी प्रति व्यक्ति अंडों की खपत बढ़ी है. इन देशों में प्रोटीन के मुख्य सोर्स के रूप में अंडे को पहली पसंद माना जाता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन