कहीं चाबी तो कहीं Key Card... आखिर होटल के कमरों में क्यों दिया जाता है कार्ड?
Hotel Key Cards: अब ज्यादातर होटल में चाभी देने के बजाय की कार्ड दिया जाता है. हैरानी की बात तो यह है कि सिर्फ कमरा खोलने का काम नहीं करता, बल्कि बिजली बचाने और सेफ्टी के लिए भी काम आता है.

होटल कई तरह के होते हैं, जिसमें सुविधाएं भी अलग-अलग होती हैं. आपने भी होटल में ठहरते वक्त एक चीज जरूर नोटिस की होगी कि कमरे का दरवाजा खोलने के लिए अब ज्यादातर जगहों पर चाभी के बजाय की कार्ड दिया जाता है. छोटा-सा यह कार्ड दरवाजे पर लगे इलेक्ट्रॉनिक लॉक के पास ले जाते ही कमरा खोल देता है, लेकिन कभी सोचा है कि होटल में चाभी की जगह की कार्ड देने की जरूरत क्यों पड़ी? क्या इससे आपका कमरा ज्यादा सेफ रहता है या इसके पीछे कुछ और वजह है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं होटल में की कार्ड रखने की असर वजह क्या रही है.
की कार्ड रखने की वजह
2 / 6मेटल की चाबियां अगर खो जाए तो पूरा लॉक बदलना पड़ता था. ऐसा कार्ड में नहीं होता, क्योंकि अगर की कार्ड खो जाए तो इसे तुरंत डीएक्टिवेट किया जा सकता है. इसके बाद आपको पूरा लॉक बदलवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसे भी पढ़ें- पहले घरों में गोबर और मिट्टी से क्यों की जाती थी लिपाई? जानें असली वजह
कैसे काम करता है की कार्ड?
3 / 6होटल का की कार्ड एक इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग सिस्टम के साथ काम करता है. जब कार्ड को दरवाजे के लॉक के पास लगाया जाता है तो लॉक कार्ड में मौजूद जानकारी को पढ़ता है. अगर कार्ड को उस कमरे के लिए सेट किया गया है तो लॉक खुल जाएगा.
चेक-आउट के बाद कार्ड का क्या होता है?
4 / 6जब कोई होटल से चेक-आउट करता है तो उसके की कार्ड का कनेक्शन रूम से डीएक्टिवेट कर दिया जाता है. इसके बाद, वही कार्ड उस कमरे का दरवाजा खोलने के लिए काम नहीं करता. यही वजह है कि होटल में अलग-अलग मेहमानों के लिए एक्सेस को बदला जा सकता है.
किन चीजों में काम आ सकता है की कार्ड?
5 / 6कुछ होटलों में की कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ कमरे का दरवाजा खोलने के लिए नहीं होता. इसी कार्ड के जरिए होटल की लिफ्ट, जिम, स्विमिंग पूल या दूसरी जगहों की एंट्री को कंट्रोल किया जा सकता है. इसलिए ज्यादा होटल में की कार्ड इस्तेमाल किए जाने लगे हैं.
Key Card खो जाए तो क्या करें?
6 / 6अगर होटल में आपका की कार्ड खो जाता है तो तुरंत रिसेप्शन पर इसकी जानकारी दें. होटल स्टाफ पुराने कार्ड को बंद करके नया कार्ड जारी कर देगा. इसलिए की कार्ड को किसी अनजान इंसान को न दें और सेफ्टी का ख्याल रखें. इसे भी पढ़ें- कई एयरलाइंस 13 नंबर की सीट क्यों नहीं रखतीं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान



















