बांग्लादेश में कितना है 24 कैरेट सोने का भाव, भारत से कम है या ज्यादा?

भारत में सोने-चांदी के गहने लोगों के लिए हमेशा से ही पहली पसंद रहे हैं. भारत में सोना हमेशा से ही निवेश और रस्मों के लिए पहली पसंद है. भारत में आज तो सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन बीते कुछ समय पहले भारत में सोने-चांदी के दामों ने आसमान छुआ है. लेकिन क्या आपल जानते हैं कि हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में सोने की कीमतें भारत के मुकाबले कितनी है? आप कहीं ये तो नहीं सोच रहे हैं कि बांग्लादेश में सोने-चांदी की कीमतें कम हैं... तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. इस समय बांग्लादेश में आयात शुल्क और स्थानीय मांग के कारण सोने के रेट आसमान छू रहे हैं. आइए जानते हैं कि बांग्लादेश में 24 कैरेट सोने की कीमत क्या है?

bangladesh gold price (1)
1 / 7

विज्ञापन

कितनी है बांग्लादेश में सोने की कीमत?

कितनी है बांग्लादेश में सोने की कीमत?2 / 7

13 अप्रैल 2026 की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश में 24 कैरेट सोने की कीमतें काफी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. वहां एक ग्राम 24 कैरेट का भाव लगभग 18,763 बांग्लादेशी टका (BDT) चल रहा है.

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजार का पड़ता है असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार का पड़ता है असर3 / 7

वहीं, अगर हम इसे भारतीय मुद्रा में बदलें तो यह करीब 13,000 से 14,000 रुपये प्रति ग्राम से भी ऊपर है. पड़ोसी देश होने के बावजूद वहां सोने की कीमतों में यह तेजी अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव और स्थानीय टैक्स व्यवस्था पर निर्भर करती है.

भारत में सोना खरीदना ज्यादा किफायती

भारत में सोना खरीदना ज्यादा किफायती4 / 7

जब हम भारत और बांग्लादेश में सोने की कीमतों की तुलना करते हैं, तो भारत में सोना खरीदना बांग्लादेश के मुकाबले ज्यादा किफायती है. भारत में जहां 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम (एक तोला) की कीमत 1,51,686 के आसपास बनी हुई है, तो वहीं, बांग्लादेश में यही मात्रा भारतीय करेंसी के हिसाब से 1.38 लाख से लेकर 1.85 लाख रुपये तक जा सकती है.

विज्ञापन

बांग्लादेश में आयात शुल्क भी है एक मुख्य कारण

बांग्लादेश में आयात शुल्क भी है एक मुख्य कारण5 / 7

यानी शुद्धता के मामले में बांग्लादेश का बाजार फिलहाल भारतीय खरीदारों के लिए काफी महंगा है. बांग्लादेश में सोने के भाव इतने ज्यादा होने के पीछे का मुख्य कारण वहां का भारी आयात शुल्क है. इसके अलावा, वहां सोने की सप्लाई और डिमांड के बीच का अंतर भी कीमतों को प्रभावित करता है.

बांग्लादेश सोने की जरूरतों के लिए विदेशी आयात पर निर्भर

बांग्लादेश सोने की जरूरतों के लिए विदेशी आयात पर निर्भर6 / 7

बांग्लादेश अपनी सोने की जरूरतों के लिए काफी हद तक विदेशी आयात पर निर्भर है. जब भी वैश्विक बाजार में अस्थिरता आती है या डॉलर के मुकाबले टका कमजोर होता है, तो उसका सीधा असर वहां के सर्राफा बाजार पर पड़ता है, जिससे आम आदमी के लिए सोना खरीदना मुश्किल हो जाता है.

विज्ञापन

बांग्लादेश में रेड गोल्ड है चर्चा में

बांग्लादेश में रेड गोल्ड है चर्चा में 7 / 7

इन दिनों बांग्लादेश के बाजारों में रेड गोल्ड (लाल सोना) नाम की एक चीज काफी चर्चा में है, जिससे ग्राहकों को सतर्क रहने की जरूरत है. यह देखने में भले ही सोने जैसा लगे, लेकिन यह असली सोना नहीं है. इसकी कीमत महज 90 रुपये प्रति ग्राम के आसपास होती है, जो इसे आकर्षक बनाती है. बता दें कि असल में यह चांदी, तांबे और अन्य धातुओं का एक मिश्रण होता है. कई लोग इसे असली समझकर धोखा खा जाते हैं, इसलिए खरीदारी करते समय शुद्धता की जांच करना बहुत जरूरी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन