MBBS के लिए 5 सबसे सस्ते मेडिकल कॉलेज, गरीब से गरीब स्टूडेंट्स भी बन सकते हैं डॉक्टर

Cheapest Medical Colleges For MBBS: भारत में डॉक्टर बनने की चाहत रखने वाले छात्र नीट परीक्षा के जरिए इन सरकारी कॉलेजों में बेहद कम फीस पर MBBS कोर्स पूरा कर अपना भविष्य संवार सकते हैं.

Cheapest Medical Colleges For MBBS In india
1 / 6

इन सभी सस्ते और सरकारी कॉलेजों में दाखिला केवल नीट (NEET) परीक्षा के जरिए ही मुमकिन है. अच्छी रैंक आने पर ही काउंसलिंग के माध्यम से इन सीटों को पाया जा सकता है.

विज्ञापन

एम्स दिल्ली की फीस कितनी है?

एम्स दिल्ली की फीस कितनी है?2 / 6

एम्स दिल्ली देश का सबसे नामी मेडिकल कॉलेज है जहां एडमिशन मिलना गर्व की बात है. यहां पूरे कोर्स की फीस करीब 6000 रुपये है और हॉस्टल की सुविधा भी बहुत कम दाम पर मिल जाती है.

विज्ञापन

लेडी हार्डिंग कॉलेज का क्या है खर्च?

लेडी हार्डिंग कॉलेज का क्या है खर्च?3 / 6

दिल्ली के इस मशहूर सरकारी कॉलेज में सालाना फीस मात्र 1400 से 1600 रुपये के बीच रहती है. इतने कम खर्च में डॉक्टर बनने का मौका किसी वरदान से कम नहीं है.

मौलाना आजाद कॉलेज में क्या है खास?

मौलाना आजाद कॉलेज में क्या है खास?4 / 6

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में हर साल केवल 2000 से 3000 रुपये की फीस लगती है. कोर्स खत्म होने पर सुरक्षा राशि भी वापस मिल जाती है जिससे यह बहुत सस्ता पड़ता है.

विज्ञापन

जिपमेर पुडुचेरी में कैसे होता है खर्च?

जिपमेर पुडुचेरी में कैसे होता है खर्च?5 / 6

जिपमेर में दाखिले के वक्त आपको करीब 15 हजार रुपये जमा करने होते हैं. इसके बाद हर साल की फीस बहुत कम है और यहां पढ़ाई का स्तर भी वर्ल्ड क्लास है.

केजीएमयू लखनऊ का क्या है बजट?

केजीएमयू लखनऊ का क्या है बजट?6 / 6

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में एक साल की फीस लगभग 50 से 55 हजार रुपये के आसपास है. पूरे कोर्स का कुल खर्च करीब 2 से 2.5 लाख रुपये तक आता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन