भारत के किस शहर में रहते हैं सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे लोग? देखिए- 10 सबसे शिक्षित शहर की लिस्ट

Top 10 Most Educated Cities In India: भारत के कुछ शहरों ने पढ़ाई और साक्षरता के क्षेत्र में जो मिसाल पेश की है, वह वाकई अद्भुत है. इन शहरों की सफलता शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है.

Top 10 Most Educated Cities In India (5) (1)
1 / 6

Advertisment

टॉप पर कौन से शहर हैं?

टॉप पर कौन से शहर हैं?2 / 6

मिजोरम की राजधानी आइजोल 98.36 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ पूरे देश में पहले पायदान पर मौजूद है. इसके बाद केरल का खूबसूरत शहर कोच्चि 97.36 प्रतिशत दर के साथ दूसरे स्थान पर अपनी चमक बिखेर रहा है.

विज्ञापन

तीसरे और चौथे नंबर पर कौन?

तीसरे और चौथे नंबर पर कौन?3 / 6

केरल का त्रिशूर शहर 97.06 प्रतिशत साक्षरता के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज है. वहीं इसी राज्य का कोझिकोड शहर 96.53 प्रतिशत की दर हासिल कर चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए है.

पांचवें और छठे पायदान पर कौन?

पांचवें और छठे पायदान पर कौन?4 / 6

केरल के ही अलाप्पुझा ने 96.20 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ पांचवां स्थान हासिल किया है. जबकि राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम 95.10 प्रतिशत की दर के साथ देश के छठे सबसे शिक्षित शहर के रूप में उभरी है.

विज्ञापन

सातवें और आठवें नंबर का हाल?

सातवें और आठवें नंबर का हाल?5 / 6

तमिलनाडु का नागरकोइल शहर 94.99 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ लिस्ट में सातवें नंबर पर आता है. इसी राज्य का आलंदुर शहर भी पीछे नहीं है और 94.46 प्रतिशत दर के साथ आठवें स्थान पर मौजूद है.

आखिरी दो पायदान पर कौन?

आखिरी दो पायदान पर कौन?6 / 6

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला 94.45 प्रतिशत साक्षरता के साथ देश का नौवां सबसे पढ़ा-लिखा शहर बन गया है. वहीं पश्चिम बंगाल का खरदाह 94.37 प्रतिशत दर के साथ इस टॉप 10 लिस्ट को पूरा करता है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन