भारत के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज, लिस्ट में शामिल UP के दो मशहूर हॉस्पिटल
Top 10 Medical Colleges in india: देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों की नई लिस्ट जारी हो गई है. अगर आप भी मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो इन टॉप कॉलेजों के बारे में जानना आपके लिए बहुत जरूरी है.

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स दिल्ली एक बार फिर भारत का सबसे बेहतरीन मेडिकल कॉलेज बना है. इसके बाद चंडीगढ़ का पीजीआईएमईआर दूसरे पायदान पर अपनी जगह बनाए हुए है.
दक्षिण भारत का दबदबा कैसा है?
2 / 6तमिलनाडु का क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर देश में तीसरे नंबर पर काबिज है. वहीं कर्नाटक का निमहंस बेंगलुरु दिमागी बीमारियों की पढ़ाई और इलाज के लिए चौथे स्थान पर है.
टॉप 5 में और कौन शामिल है?
3 / 6पुडुचेरी का जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन पांचवें नंबर पर आता है. यह संस्थान बेहतरीन मेडिकल रिसर्च और पढ़ाई के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है.
यूपी के कौन से कॉलेज हैं लिस्ट में?
4 / 6उत्तर प्रदेश के दो बड़े अस्पतालों ने भी टॉप 10 की लिस्ट में अपनी जगह पक्की की है. लखनऊ का संजय गांधी पीजीआई छठे और वाराणसी का बीएचयू सातवें पायदान पर मौजूद है.
कर्नाटक और तमिलनाडु का प्रदर्शन कैसा?
5 / 6कोयंबटूर का अमृता विश्व विद्यापीठम आठवें और मणिपाल का कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज नौवें नंबर पर है. ये दोनों कॉलेज निजी क्षेत्र में शिक्षा के बड़े केंद्र माने जाते हैं.
लिस्ट में आखिरी नाम किसका है?
6 / 6मद्रास मेडिकल कॉलेज और गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल ने दसवां स्थान हासिल किया है. यह देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेजों में से एक गिना जाता है.