भारतीय कितने में घूम लेंगे पूरा Russia? खाना पीना 1000 और ट्रैवल में लगेंगे सिर्फ 500; जेब में रखें सिर्फ इतने रुपये

घूमना फिरना तो किसे नहीं पसंद है. हर इंसान को घूमने का शौक होता है और कोई कम पैसे में घूमने का एक बेहतरीन अनुभव लेना चाहता है. सोचिए अगर कम पैसे में आप इंटरनेशनल ट्रिप कर पाएं? आज हम आपको बताएंगे कि आप कम पैसों में रूस (Russia) घूम कर वापस आ सकते हैं. रूस यूरोप जैसा महंगा नहीं है. अगर आपने सही तरीके से प्लानिंग की तो इसे काफी कम पैसों में घूमा जा सकता है.

russia most beautiful places to visit from india
1 / 6

विज्ञापन

रूस घूमना कितना सस्ता है?

रूस घूमना कितना सस्ता है?2 / 6

रूस (Russia) घूमना एक भारतीय के लिए उतना महंगा नहीं है जितना लोग सोचते हैं. सही प्लानिंग के साथ आप 7 दिन का ट्रिप कम से कम 80 हजार के लेकर एक लाख रुपये तक आराम से कर सकते हैं.

विज्ञापन

फ्लाइट टिकट का कितना आएगा खर्च?

फ्लाइट टिकट का कितना आएगा खर्च?3 / 6

भारत से रूस जाने के लिए रिटर्न फ्लाइट का खर्च आमतौर पर 35,000 से 75,000 रुपये तक होता है. अगर आप 1-2 महीने पहले टिकट बुक करते हैं तो ये खर्च और भी कम हो सकता है.

कितना है होटल और रहने का बजट?

कितना है होटल और रहने का बजट?4 / 6

रूस में आपको हर बजट के हिसाब से रहने के लिए अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे. हॉस्टल 1500 से शुरू होते हैं, जबकि अच्छे होटल 5,000 से 8,000 रुपये पर नाइट पर मिलता है, जो काफी किफायती है.

विज्ञापन

खाने-पीने में कितने रुपये खर्च होते हैं?

खाने-पीने में कितने रुपये खर्च होते हैं?5 / 6

रूस में खाना भी काफी सस्ता है. खासकर अगर आप लोक फूड ट्राय करते हैं. दिनभर का खाना 500 से 1500 रुपये में आराम से हो सकता है, जिसमें स्वाद और क्वालिटी दोनों मिलते हैं.

लोकल ट्रांसपोर्ट है सस्ता ऑप्शन

लोकल ट्रांसपोर्ट है सस्ता ऑप्शन6 / 6

Moscow Metro जैसी मेट्रो सेवाएं बहुत सस्ती और तेज हैं. रोज का ट्रैवल 150 से 300 रुपये में हो जाता है, जिससे ट्रिप बजट काफी कम रहता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन