ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग के शौकीनों के लिए बुरी खबर, बढ़े तीन गुना दाम, देखें नई लिस्ट
rishikesh river rafting price hike: ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग का शौक अब पड़ेगा जेब पर भारी! 5 साल बाद राफ्टिंग के दामों में हुई बड़ी बढ़ोतरी, जानें ब्रह्मपुरी से लेकर कौड़ियाला तक की नई रेट लिस्ट और ट्रैफिक जाम से बचने के जरूरी टिप्स.

रेट बढ़ने की क्या है वजह?
2 / 4राफ्टिंग कारोबारियों का कहना है कि यह बढ़ोतरी केवल अधिक भीड़ की वजह से नहीं है, बल्कि इसके पीछे व्यावहारिक मजबूरियां हैं. राफ्टिंग एजेंसी संचालक रवि कोठारी के अनुसार, भारी ट्रैफिक जाम की वजह से पहले जो गाड़ियां दिन में 4 चक्कर लगा लेती थीं, वे अब मुश्किल से 3 ही चक्कर लगा पा रही हैं. घंटों जाम में फंसे रहने के कारण डीजल का खर्च और गाड़ियों का मेंटेनेंस बढ़ गया है, जिसका सीधा असर पर्यटकों की जेब पर पड़ रहा है.
देखें प्रति व्यक्ति नई रेट लिस्ट
3 / 4ऑफ-सीजन के मुकाबले अब राफ्टिंग के रेट्स में जमीन-आसमान का अंतर आ गया है. 10 किमी (ब्रह्मपुरी) के लिए 250 रुपए की जगह अब 620 रुपए चुकाने होंगे. 16 किमी (शिवपुरी) के 350 की जगह 1020 रुपए लगेंगे. 26 किमी (मरीन ड्राइव) का सफर 600 रुपए की जगह 1500 रुपए में पूरा होगा. 36 किमी (कौड़ियाला) के लिए 900 रुपए की जगह अब 2500 रुपए चुकाने होंगे.
पर्यटकों की स्मार्ट प्लानिंग
4 / 4भीड़ और महंगे रेट से बचने के लिए लोग अब शनिवार-रविवार के बजाय सोमवार से शुक्रवार के बीच ऋषिकेश पहुंच रहे हैं, ताकि शांति और किफायती दाम में एडवेंचर का आनंद लिया जा सके. अगर आप भी ऋषिकेश जाने की तैयारी में हैं, तो सलाह यही है कि वीकेंड के बजाय वर्किंग डेज में जाएं
.png)