क्या ऊंटनी का दूध सच में मीठा होता है? जानिए कीमत, पोषण और सेहत के लिए कितना है फायदेमंद

आपने कई बार लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि ऊंटनी का दूध बाकी जानवरों से ज्यादा मीठा और लाभकारी होता है. आइए जानते हैं कितनी सच्चाई है इस बात में.

Oontni Ka Doodh Meetha
1 / 8

विज्ञापन

ऊंटनी के दूध का असली स्वाद कैसा होता है?

ऊंटनी के दूध का असली स्वाद कैसा होता है?2 / 8

ऊंटनी का दूध सामान्य दूध की तरह ज्यादा मीठा नहीं होता. इसका स्वाद हल्का मीठा होने के साथ थोड़ा नमकीन भी महसूस हो सकता है. कई लोगों को इसका स्वाद अलग और अनोखा लगता है, जो पहली बार इसका सेवन करते हैं.

विज्ञापन

ऊंटनी के दूध का स्वाद बाकियों से अलग क्यों होता है

ऊंटनी के दूध का स्वाद बाकियों से अलग क्यों होता है3 / 8

रेगिस्तानी इलाकों में रहने वाले ऊंट के खानपान और पानी की कमी का असर दूध पर पड़ता है. इसमें मिनरल्स तत्व ज्यादा होने से इसका स्वाद थोड़ा खारा हो सकता है, जो इसे बाकी दूध से अलग बनाता है.

ऊंटनी के दूध में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं?

ऊंटनी के दूध में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं?4 / 8

रिपोर्ट के मुताबिक, ऊंटनी का दूध पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है. इसमें विटामिन C, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं और कई बीमारियों से लड़ने में सहायक हो सकते हैं.

विज्ञापन

कितने का बिकता है ऊंटनी का दूध?

कितने का बिकता है ऊंटनी का दूध?5 / 8

ऊंटनी का दूध आम दूध की तुलना में काफी महंगा होता है. खासकर अरब देशों में इसकी कीमत लगभग 1500 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकती है. इसकी सीमित उपलब्धता और खास गुणों के कारण यह इतना महंगा बिकता है.

पाचन और दिल की सेहत के लिए कितना फायदेमंद?

पाचन और दिल की सेहत के लिए कितना फायदेमंद?6 / 8

ऊंटनी का दूध पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. यह अल्सर और गैस जैसी समस्याओं में राहत दे सकता है और साथ ही, यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक माना जाता है, जिससे दिल की सेहत बेहतर रहती है.

विज्ञापन

बच्चों की ग्रोथ और ताकत देने में मददगार

बच्चों की ग्रोथ और ताकत देने में मददगार7 / 8

बच्चों के विकास के लिए भी ऊंटनी का दूध फायदेमंद माना जाता है. यह शरीर को जरूरी पोषण देने के साथ पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे बच्चों की ग्रोथ बेहतर तरीके से हो सकती है.

डायबिटीज वालों के लिए कितना असरदार ऊंटनी का दूध

डायबिटीज वालों के लिए कितना असरदार ऊंटनी का दूध8 / 8

कुछ अध्ययनों के अनुसार, ऊंटनी का दूध इंसुलिन के स्तर को संतुलित करने में मदद कर सकता है. बीकानेर में किए गए एक शोध में पाया गया कि रोजाना सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से टाइप-1 डायबिटीज मरीजों में सुधार देखा गया. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. (Image: Pexels/AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन