पाकिस्तान में भी एक 'मिनी इंडिया', 90% लोगों का हिंदू धर्म; देखिए आज कैसे हैं हालात

पाकिस्तान को कट्टरता का दूसरा नाम कहा जाता है. पाकिस्तान में जहां आज भी आतंकवाद फलता-फूलता है. अब सोचिए पाकिस्तान में आज के समय में भी कुछ हिंदू रहते हैं जिनकी संख्या बहुत ही कम है. पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यक का दर्जा रखते हैं और वह वहां किस हाल में जी रहे हैं इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बता दें कि एक पाकिस्तानी व्लॉगर ने पाकिस्तान के उस इलाके की सच्चाई बताई है जहां, हिंदू आबादी लगभग 90 प्रतिशत है. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए हैं.

temple.jpg (1)
1 / 5

विज्ञापन

पाकिस्तान के इस इलाके में हैं 90% हिंदू

पाकिस्तान के इस इलाके में हैं 90% हिंदू2 / 5

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी व्लॉगर जो खुद भी हिंदू है कैमरे को उस जगह लेकर पहुंचा है जहां सबसे ज्यादा हिंदू रहते हैं. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि इलाके में जो सरकारी स्कूल है वो भी हिंदू नाम पर बने हुए हैं.

विज्ञापन

इलाके में हैं कई सुंदर मंदिर

इलाके में हैं कई सुंदर मंदिर3 / 5

इतना ही नहीं इस इलाके में कई सारे सुदंर मंदिर भी हैं. यहां रहने वाले हिंदुओं की आर्थिक स्थिति का पता इसी से लगाया जा सकता है कि यहां उनके बड़े-बड़े घर बने हुए हैं और लगभग सभी घरों के बाहर कार और बड़े-बड़े ट्रक खड़े हुए हैं. वीडियो में ये भी दिखाई दे रहा है कि हिंदुओं ने गायों को पाला हुआ है.

इलाके में बने हैं कई खूबसूरतत मंदिर

इलाके में बने हैं कई खूबसूरतत मंदिर4 / 5

वीडियो में व्लॉगर एक मंदिर के पास पहुंचता है जो देखने में बहुत ही बड़ा और बेहद सुंदर दिखाई दे रहा है. व्लॉगर के साथ में चल रहा एक शख्स ये बताता है कि पाकिस्तान के इस इलाके में लगभग 90 प्रतिशत हिंदू रहते हैं. वीडियो में हिंदू मोहल्ला काफी साफ सुथरा और खूबसूरत दिखाई दे रहा है जिसे देखकर कोई भी यकीन नहीं करेगा कि ये इलाका भी पाकिस्तान का ही हिस्सा है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

शिव-पार्वती के भी हुए दर्शन

शिव-पार्वती के भी हुए दर्शन5 / 5

बता दें कि ये वीडियो preetam_devria नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है. सोशल मीडिया पर मौजूद लोगों ने इस वीडियो पर अलग-अलग रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने पूछा कि ये कौनसा शहर है जिस पर एक अन्य यूजर ने रिप्लाई देते हुए शहर का नाम मीठी बताया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...पाकिस्तान में तो शिव पार्वती के दर्शन हो गए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन