ट्रक के पीछे 'Horn OK Please' लिखने की क्या है वजह? जानिए इसके पीछे की कहानी
Horn Ok Please Logic: रास्ते में चलते या सफर करते वक्त आपने ट्रक पर हॉर्न ओके प्लीज लिखा जरूर देखा होगा. अगर नहीं देखा तो इस बार गौर कीजिएगा, क्योंकि हम आपको इसका मतलब बता रहे हैं जो इस हिस्से को और मजेदार बना सकता है.

भारत की सड़कों पर सफर करते वक्त आपने ट्रकों के पीछे रंग-बिरंगे शब्दों में लिखा हॉर्न ओके प्लीज जरूर देखा होगा. यह लाइन किसी एक ट्रक पर नहीं, बल्कि हर ट्रक पर देखी जा सकती है. ऐसे में कई बार मन में सवाल आता है कि आखिर ट्रक के पीछे यह लाइन क्यों लिखी जाती है? क्या यह कोई सरकारी नियम है या इसके पीछे कोई खास वजह है? अगर आपको इसका मतलब नहीं पता है तो आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
हॉर्न प्लीज क्यों लिखा होता है?
2 / 6इस शब्द का इस्तेमाल पीछे से आने वाली गाड़ियों को ओवरटेक करने से पहले हॉर्न देने का संकेत है. पहले ट्रक में पीछे की ओर आसानी से नहीं देखा जा सकता था. ऐसे में पीछे चल रही गाड़ी का हॉर्न सुनकर ट्रक चालक को उसके ओवरटेक करने का अंदाजा हो जाता था. इसे भी पढ़ें- नीला या हरा… किस डस्टबिन में डालना है कूड़ा? ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे सही जवाब
फिर ओके बीच में क्यों लिखा जाता है?
3 / 6यही इस पूरे वाक्य का सबसे दिलचस्प हिस्सा है. ओके के पीछे कोई एक ऐतिहासिक कहानी नहीं है, बल्कि इसके कई फेमस होने के कई हिस्से मशहूर हैं. एक लोकप्रिय थ्योरी में Tata Oil Mills Company ने ओके नाम का डिटर्जेंट ब्रांड बाजार में उतारा था. माना जाता है कि इसे फेमस करने के लिए ट्रक पर ओके लिखा गया था.
नहीं है इसका कोई नियम और कानून
4 / 6दिलचस्प बात यह है कि इसको लेकर कोई नियम नहीं है. सरकारी नियम में ऐसा कुछ नहीं लिखा है कि ट्रक के पीछे यह लिखना जरूरी है. इसके बाद भी लोग ट्रक के पीछे यह लाइन लिखना पसंद करते हैं. साथ ही, कुछ शायरी या कोट्स भी लिखते हैं, ताकि ट्रक को और खूबसूरत बनाया जा सके.
महाराष्ट्र सरकार ने लगा दी थी रोक
5 / 6इससे हॉर्न का शोर बढ़ने लगा था, जिससे परेशानी हो रही थी. लोग जरूरत से ज्यादा हॉर्न बजा रहे थे. इसलिए 2015 में महाराष्ट्र सरकार के परिवहन विभाग ने इस स्लोगन पर बैन लगाने की भी कोशिश की थी.
आज भी बरकरार है यह नियम
6 / 6पहले यह एक तरह से सेफ्टी फीचर का काम करता था, लेकिन अब यह एक क्रेज बन गया है. भारतीय ट्रक आज भी किसी चलते-फिरते कैनवास की तरह लगते हैं, जो रंग-बिरंगी चीजें दिखाई देती हैं. इसे भी पढ़ें- होटल रूम में रखी स्लीपर्स का क्या होता है काम? जानिए क्यों दी जाती हैं यूज एंड थ्रो चप्पल



















