होटल रूम में रखी स्लीपर्स का क्या होता है काम? जानिए क्यों दी जाती हैं यूज एंड थ्रो चप्पल

What Are Disposable Slippers: आपने यकीनन होटल में सफेद रंग की यूज एंड थ्रो चप्पल देखी होंगी. यह दिखने में काफी हल्की होती हैं और इस्तेमाल करने के बाद उन्होंने फेंक दिया जाता है. आइए इस लेख में जानते हैं कि वो किस काम आ सकती हैं.

disposable slippers
1 / 8
यूज एंड थ्रो चप्पल का क्या है इस्तेमाल. Image Credit-Freepik

होटल के कमरे में पहुंचते ही हमारी नजर अक्सर बेड के पास या बाथरूम के बाहर रखी छोटी-सी स्लीपर्स पर पड़ती है. देखने में ये बिल्कुल नॉर्मल चप्पल जैसी होती हैं, लेकिन इन्हें कमरे में रखने के पीछे कई वजहें होती हैं. खासतौर पर डिस्पोजेबल यानी यूज-एंड-थ्रो स्लीपर्स को होटल में हाइजीन को ध्यान में रखकर किया जाता है. ये स्लीपर्स आमतौर पर हल्की और कम समय के इस्तेमाल के लिए डिजाइन की जाती हैं.

विज्ञापन

होटल में स्लीपर्स रखने की पहली वजह है हाइजीन

होटल में स्लीपर्स रखने की पहली वजह है हाइजीन2 / 8

होटल के कमरे और बाथरूम में अलग-अलग लोग आते-जाते हैं. ऐसे में नंगे पैर फर्श पर चलने के बजाय होटल की स्लीपर्स पहनना एक साफ-सुथरा ऑप्शन माना जाता है. इसे भी पढ़ें- पानी की टंकी हमेशा ऊंचाई पर ही क्यों रखी जाती है? जानिए इसके पीछे का साइंस

विज्ञापन

बाथरूम में भी आती हैं काम

बाथरूम में भी आती हैं काम3 / 8

होटल की स्लीपर्स सिर्फ कमरे में घूमने के लिए नहीं होतीं. इन्हें बाथरूम से आने-जाने के दौरान भी पहना जा सकता है. बाथरूम की गीली होने पर नंगे पैर चलने से पैर गीले और फिसलन वाले हो सकते हैं.

पैरों को ठंडे फर्श से बचाना

पैरों को ठंडे फर्श से बचाना 4 / 8

होटल के कमरे में मार्बल, टाइल या लकड़ी का फर्श हो सकता है. खासकर एयर-कंडीशन कमरे में फर्श ठंडा महसूस हो सकता है. हल्की स्लीपर्स पैरों और फर्श के बीच एक परत बना देती हैं.

विज्ञापन

लंबी ट्रिप के बाद राहत देना

लंबी ट्रिप के बाद राहत देना 5 / 8

होटल में पहुंचने से पहले कई घंटे ट्रिप करने के बाद जूते पहनकर रहना अच्छा नहीं लगता. स्लीपर्स पहनकर अच्छा लगता है. यही वजह है कि होटल की स्लीपर्स को सिर्फ हाइजीन से नहीं, बल्कि गेस्ट कम्फर्ट और हॉस्पिटैलिटी एक्सपीरियंस माना जाता है.

इन्हें यूज एंड थ्रो क्यों बनाया जाता है?

इन्हें यूज एंड थ्रो क्यों बनाया जाता है?6 / 8

डिस्पोजेबल स्लीपर्स का कम समय के लिए इस्तेमाल और फिर डिस्पोज करना होता है. इन्हें हल्के मटेरियल से बनाया जाता है ताकि ये आसानी से पहनी जा सकें और होटल में रखना आसान हो.

विज्ञापन

क्या हर होटल की स्लीपर्स यूज एंड थ्रो होती हैं?

क्या हर होटल की स्लीपर्स यूज एंड थ्रो होती हैं?7 / 8

यह जरूरी नहीं है कि होटल के कमरे में रखी हर स्लीपर डिस्पोजेबल हो. कुछ होटल रीयूजेबल या ज्यादा टिकाऊ स्लीपर्स भी मौजूद होती हैं. इसलिए अगर स्लीपर मोटे और प्रीमियम मटेरियल की है उसे डिस्पोजेबल मानकर इस्तेमाल के बाद फेंकना सही नहीं होगा.

क्या होटल की डिस्पोजेबल स्लीपर्स घर ले जा सकते हैं?

क्या होटल की डिस्पोजेबल स्लीपर्स घर ले जा सकते हैं?8 / 8

अगर होटल ने स्पष्ट रूप से सिंगल-यूज़ या डिस्पोजेबल स्लीपर्स दी हैं तो आमतौर पर इन्हें गेस्ट के इस्तेमाल के लिए ही माना जाता है और कई होटल इन्हें साथ ले जाने पर कुछ नहीं कहते हैं. हालांकि, किसी खास होटल की पॉलिसी अलग हो सकती है. इसे भी पढ़ें- क्या ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा सकते हैं? सफर से पहले जान लें रेलवे का पूरा नियम, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन