भारत का ये इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां से पूरे देश के लिए मिलती है ट्रेनें! ट्रेन लवर्स भी नहीं जानते होंगे सही जवाब!
भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्कों में से एक है, जिसकी मदद से हर रोज लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह का सफर तय करते हैं. यहां कई स्टेशन अपनी खासियतों के लिए मशहूर हैं, जो यात्रियों को हैरान कर देते हैं. ऐसे ही एक स्टेशन के बारे में हम आपको बताएंगे, जो इतना खास है कि वह से देश से लगभग हर जगह के लिए ट्रेन मिल जाती है.

अनोखे रेलवे स्टेशन
2 / 6भारत में कई ऐसे स्टेशन हैं जिनकी पहचान बेहद अलग है. जैसे दार्जिलिंग का घुम स्टेशन ऊंचाई के लिए जाना जाता है, वहीं नवापुर स्टेशन दो राज्यों में फैला हुआ है, जो इसे और भी खास बनाता है.
इस स्टेशन से मिलती है हर दिशा के लिए ट्रेन
3 / 6उत्तर प्रदेश में स्थित मथुरा जंक्शन एक ऐसा स्टेशन है, जहां से देश के लगभग हर हिस्से के लिए ट्रेन मिल जाती है. यह स्टेशन उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम सभी दिशाओं से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है.
क्यों खास है यह रेलवे स्टेशन यात्रियों के लिए
4 / 6मथुरा जंक्शन की सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूत कनेक्टिविटी है. यहां हर दिन सैकड़ों ट्रेनें रुकती हैं, जिससे यात्रियों को बिना ज्यादा परेशानी के आसानी से कनेक्टिंग ट्रेन मिल जाती है और सफर आसान बनता है.
धार्मिक और रणनीतिक रूप से भी अहम स्थान
5 / 6भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में स्थित यह स्टेशन धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. साथ ही यह रेलवे नेटवर्क का एक बड़ा केंद्र है, जो देशभर के यात्रियों को जोड़ने का काम करता है.
एक स्टेशन से पूरे भारत का अनुभव
6 / 6अगर आप एक ही जगह से पूरे भारत की यात्रा करना चाहते हैं, तो मथुरा जंक्शन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह स्टेशन न सिर्फ यात्रा को आसान बनाता है, बल्कि भारत की विविधता को करीब से दिखाता है. (Image: Pexels)