रेलवे की तत्काल टिकट पर बड़ा अपडेट, IRCTC की इस ट्रिक से मिनटों में होगी बुक; खत्म होगा एजेंट का झंझट

जब भी हम कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं तो कई बार हमें कन्फर्म टिकट नहीं मिलता है जिसके कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. खास कर अगर कोई त्योहार या फिर छुट्टियों के मौके पर भी ट्रेन का टिकट मिलना नामुमकिन हो जाता है.

irctc_55512f
1 / 7

Advertisment

तत्काल विंडो में भी नहीं बुक हो पाती है कन्फर्म टिकट

तत्काल विंडो में भी नहीं बुक हो पाती है कन्फर्म टिकट2 / 7

हालांकि IRCTC लोगों को तत्काल टिकट बुक कराने की सुविधा तो देता है लेकिन कई बार तत्काल विंडो से भी टिकट नहीं मिल पाती है. तत्काल विंडो में भी हालत ये होती है कि बुकिंग शुरू होने के कुछ ही सेकेंड में सारी सीटें बुक हो जाती हैं. जिसके बाद हम एजेंटों के चक्कर लगाते रहते हैं और वो बहुत ज्यादा पैसे चार्ज करते हैं. ऐसी स्थिति में आज हम आपको एक आसान सी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिससे आपका समय भी बचेगा और इससे आपको कंफर्म टिकट मिलने के पूरे चांसेज भी बनेंगे.

विज्ञापन

इस फीचर से मिलेगा कन्फर्म टिकट

इस फीचर से मिलेगा कन्फर्म टिकट3 / 7

दरअसल तत्काल या सामान्य कोटे में भी टिकट बुक करते समय हमारा ज्यादातर समय 'पैसेंजर डिटेल्स' भरने में चला जाता है. जब तक हम इसे सबमिट करते हैं, तब तक सीट वेटिंग लिस्ट में चली जाती है. इससे बचने के लिए IRCTC ऐप और वेबसाइट पर एक इन-बिल्ट फीचर है. इस फीचर का नाम है 'मास्टर लिस्ट'. इस फीचर का सही तरीके से इस्तेमाल कर आप बुकिंग स्पीड को कई गुना तेज कर सकते हैं.

क्या है IRCTC का 'मास्टर लिस्ट' फीचर?

क्या है IRCTC का 'मास्टर लिस्ट' फीचर? 4 / 7

जब भी हम IRCTC पर टिकट बुक करते हैं, तो सबसे पहले हमें यात्री का नाम, उम्र, जेंडर और बर्थ प्रेफरेंस जैसी चीजें भरनी पड़ती है, जिसमें काफी समय लग जाता है. 'मास्टर लिस्ट' इसी समय को बचाने की एक बेहद आसान ट्रिक है.

विज्ञापन

टिकट बुकिंग से पहले ही भरें डिटेल्स

टिकट बुकिंग से पहले ही भरें डिटेल्स5 / 7

दरअसल मास्टर लिस्ट एक डिजिटल डायरी की तरह है. इसमें आप टिकट बुकिंग शुरू होने से पहले ही अपने, अपने परिवार के या दोस्तों के नाम, आधार कार्ड नंबर और उम्र सहित अन्य डिटेल्स सेव करके रख सकते हैं. इसके बाद जब बुकिंग विंडो खुलती है तो आपको ये सब टाइप नहीं करना पड़ता. आपको सिर्फ ‘एड एग्जिस्टिंग पैसेंजर्स’ पर क्लिक करके मास्टर लिस्ट से नाम चुनना होगा. इसके बाद सारी डिटेल्स अपने आप ही भर जाएगी.

कैसे बनाएं अपनी मास्टर लिस्ट?

कैसे बनाएं अपनी मास्टर लिस्ट?6 / 7

IRCTC ऐप खोलें- सबसे पहले आईआरसीटीसी (IRCTC RailConnect) ऐप या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें. 2. 'My Account' में जाएं- होम स्क्रीन पर नीचे या मेन्यू में दिख रहे 'My Account' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें. 3. 'My Master List' चुनें- यहां आपको 'My Master List' का विकल्प दिखाई देगा, उस पर टैप करें. 4. यात्रियों की डिटेल्स भरें- अब 'Add Passenger' पर क्लिक करें. यहां यात्री का नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, बर्थ चॉइस भरें. 5. आईडी कार्ड डालें- वेरिफिकेशन के लिए यात्री का आधार कार्ड या पैन कार्ड नंबर दर्ज करें और 'Submit' कर दें.

विज्ञापन

एक साथ जोड़ सकते हैं कई नाम

एक साथ जोड़ सकते हैं कई नाम 7 / 7

आपकी मास्टर लिस्ट तैयार है. आप इसमें एक साथ कई यात्रियों के नाम जोड़कर रख सकते हैं. अब आप टिकट विंडो खुलते ही 'Book Now' पर क्लिक करें. पैसेंजर डिटेल्स वाले पेज पर जाते ही ऐप आपको खुद 'Skip' या 'Select from Master List' का पॉप-अप दिखाएगा. आपको सिर्फ उन यात्रियों के नाम के आगे टिक करना होगा जिनके लिए टिकट चाहिए. जानकारी खुद ही भर जाएगी. इसके बाद सीधे पेमेंट पेज पर जाएं, पेमेंट करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन