करीब 15000 फीट ऊंचाई पर भारत में बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा गांव, जून में भी पड़ती है हड्डियों को गलाने वाली ठंड

भारत में एक ऐसा गांव है जो करीब 15,000 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है. यहां सालभर ठंड रहती है और जून में भी लोग गर्म कपड़े पहनते हैं. ये गांव अपनी ऊंचाई, कठिन जीवन और अनोखी परिस्थितियों के लिए जाना जाता है.

India’s Highest Village
1 / 8
Credit: Social Media

Advertisment

भारत का सबसे ऊंचा गांव

भारत का सबसे ऊंचा गांव2 / 8

भारत के अलग-अलग हिस्सों में कई खूबसूरत और अनोखे गांव बसे हुए हैं, लेकिन कुछ गांव अपनी खास भौगोलिक स्थिति की वजह से बेहद खास बन जाते हैं. ऐसा ही एक गांव है, जिसे भारत का सबसे ऊंचा गांव माना जाता है. ये गांव समुद्र तल से लगभग 15,000 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है. इतनी ऊंचाई पर हवा पतली हो जाती है, जिससे ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है. यही वजह है कि यहां रहने वाले लोगों का लाइफस्टाइल बेहद अलग होता है और बाहरी लोगों को यहां एडजस्ट करने में समय लगता है.

विज्ञापन

कौन सा है ये गांव?

कौन सा है ये गांव?3 / 8

इस खास गांव का नाम कोमिक गांव (Komic Village) है. ये हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत स्पीति घाटी में मौजूद है. कोमिक को दुनिया का सबसे ऊंचा मोटरेबल गांव भी कहा जाता है, यानी यहां तक सड़क के जरिए पहुंचा जा सकता है, हालांकि ये सफर आसान नहीं होता.

जून में भी पड़ती है ठंड

जून में भी पड़ती है ठंड4 / 8

जहां भारत के ज्यादातर हिस्सों में जून का महीना भीषण गर्मी लेकर आता है, वहीं कोमिक गांव में इस समय भी ठंडी हवाएं चलती हैं. यहां तापमान काफी नीचे रहता है और लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर रहते हैं.

विज्ञापन

यहां पहुंचना आसान नहीं

यहां पहुंचना आसान नहीं5 / 8

कोमिक गांव तक पहुंचने के लिए पहाड़ी और संकरी सड़कों से गुजरना पड़ता है. रास्ते में ऊबड़-खाबड़ रास्ते, बर्फ और तेज हवाएं सफर को और मुश्किल बना देती हैं. हालांकि एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए ये सफर किसी रोमांच से कम नहीं होता.  

ऑक्सीजन की कमी

ऑक्सीजन की कमी6 / 8

इतनी ऊंचाई पर ऑक्सीजन का लेवल काफी कम हो जाता है. नए लोगों को अक्सर सांस लेने में दिक्कत, सिर दर्द या थकान महसूस हो सकती है. इसलिए यहां आने से पहले शरीर को तैयार करना और धीरे-धीरे ऊंचाई के अनुकूल होना जरूरी होता है.

विज्ञापन

बेहद कम आबादी

बेहद कम आबादी7 / 8

कोमिक गांव में बहुत कम लोग रहते हैं. यहां करीब 10 से 15 परिवार ही बसे हुए हैं. सीमित संसाधनों और कठिन मौसम के बावजूद यहां के लोग सरल और शांत जीवन जीते हैं.

बौद्ध संस्कृति का केंद्र

बौद्ध संस्कृति का केंद्र8 / 8

ये गांव बौद्ध धर्म से गहराई से जुड़ा हुआ है. यहां मौजूद प्राचीन मठ (मोनास्ट्री) धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है.  ये मठ दुनिया के सबसे ऊंचे मठों में से एक माना जाता है और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन