जब आप कहीं घूमने जाते हैं और किसी दुकान पर रुकते हैं तो सोचिए कि आपको हर तरफ एक जैसी शक्ल और एक जैसी मुस्कान, एक जैसी कद-काठी और एक जैसा ही पहनावा भी हो...तो आप भी थोड़ा सा चौंक जाएंगे. जब आप इस जगह पर जाएंगे तो आपको भी सड़क पर टहल रहे या खेलते हुए दो हमशक्व युवक नजर आएंगे जो आपका ध्यान अपनी ओर खीचेंगे. एक पल के लिए उन्हें देख कर आपको लगेगा कि कहीं आपकी आंखें तो खराब नहीं हो गई हैं? या फिर आप किसी मूवी के सीन में फंस गए हैं.
कहां है ये जगह?

2 / 8
आपको बता दें कि नाइजीरिया के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बसे एक अनोखे शहर के लोगों के लिए यह कोई भ्रम, सपना या जादुई फिल्म नहीं, बल्कि उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है. लगभग दो लाख की आबादी वाले इस क्षेत्र में प्रकृति सालों से इंसानी चेहरों की जेरॉक्स कॉपियां तैयार कर रही है. ये जगह है अफ्रीका में नाइजीरिया का एक शहर- इग्बो-ओरा. जिसे पूरी दुनिया ट्विन कैपिटल ऑफ वर्ल्ड यानी जुड़वां बच्चों की राजधानी कहती है.
शहर के केंद्र में है एक खास स्मारक

3 / 8
इस शहर के केंद्र में एक खास पत्थर का स्मारक बना हुआ है, जिसमें एक मां अपने जुड़वां बच्चों को गोद में थामे नजर आती है, जो यहां की सामूहिक पहचान का एक खूबसूरत प्रतीक है. जहां पूरी दुनिया में जुड़वां बच्चों के जन्म को एक दुर्लभ प्राकृतिक घटना के रूप में देखा जाता है, वहीं इग्बो-ओरा में यह एक आम सामाजिक नियम बन चुका है.
1000 प्रसव में से लगभग 45-50 जुड़वां जोड़े पैदा होते हैं

4 / 8
एक वैश्विक अध्ययन के अनुसार, पूरी दुनिया में औसतन हर 1000 प्रसव में से केवल 12 बच्चे ही जुड़वां पैदा होते हैं लेकिन इग्बो-ओरा की कहानी वैज्ञानिक रूप से बेहद चौंकाने वाली है. यहां प्रति 1,000 जीवित जन्मों पर लगभग 45 से 50 जुड़वां जोड़े पैदा होते हैं. इसका कनेक्शन लोग यहां के रोज के भोजन से जोड़ते हैं.
शोधकर्ताओं ने रतालू फल को लेकर कही ये बात

5 / 8
कुछ चिकित्सा शोधकर्ताओं का मानना है कि इग्बो-ओरा में खाए जाने वाले रतालू की कंद में 'फाइटोएस्ट्रोजन' नामक एक रासायनिक यौगिक प्रचुर मात्रा में होता है. यह तत्व महिला के शरीर में जाकर अंडाशय को उत्तेजित करता है, जिससे मासिक धर्म चक्र के दौरान एक के बजाय दो या उससे अधिक अंडे रिलीज होने की संभावना बढ़ जाती है. इस प्रक्रिया को चिकित्सा विज्ञान में 'मल्टीपल ओव्यूलेशन' कहा जाता है.
जीन भी है जिम्मेदार?

6 / 8
हालांकि वैज्ञानिक यह भी कहते हैं कि केवल भोजन ही एकमात्र कारण नहीं हो सकता, सदियों से एक ही क्षेत्र में शादियां होने के कारण यहां का जीन पूल भी इसके लिए अनुकूल हो चुका है. यहां के लोग इसे इबेजी संस्कृति और उत्सव से जोड़कर देखते हैं. जुड़वां बच्चों को साक्षात ईश्वर का उपहार तथा सौभाग्य व सुरक्षा लाने वाला माना जाता है.
खुशी में बीन्स पकाकर पूरे मोहल्ले में बांटी जाती है

7 / 8
परंपरा के अनुसार, जब भी किसी परिवार में जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं, तो खुशी में बीन्स पकाकर पूरे मोहल्ले में प्रसाद या भेंट के रूप में बांटी जाती हैं. इसी अनूठी पहचान का जश्न वैश्विक स्तर पर मनाने के लिए साल 2018 से हर साल 11 अक्टूबर को यहां 'वर्ल्ड ट्विन्स फेस्टिवल' मनाया जाता है. इस दिन दुनियाभर से यहां जुड़वां लोग जुटते हैं.
भारत में यहां पर पैदा होते हैं जुड़वां बच्चे

8 / 8
जब बात दुनिया के ट्विन कैपिटल की हो रही है तो ऐसे में भारत की ट्विन कैपिटल का जिक्र करना भी जरूरी हो जाता है. भारत में भी एक जगह है जो जुड़वां लोगों की जन्मदर को लेकर चर्चा में रहता है. ये जगह है केरल के मलप्पुरम का कोडिंग्ही गांव. ठीक इग्बो-ओरा की ही तरह, ये जगह भी वैज्ञानिकों के लिए एक बड़ी पहेली बना हुआ है. लगभग 2,000 परिवारों की कुल आबादी वाले इस छोटे से गांव में 450 से भी अधिक जुड़वां जोड़े यानी 900 से अधिक हमशक्ल लोग एक साथ रहते हैं.