2600 ईसा पूर्व कैसे बनी थी दुनिया की सबसे पुरानी पक्की सड़क? मिस्त्री-मजदूरों का जुगाड़ कर देगा हैरान

क्या आपने कभी किसी ऐसी सड़क के बारे में सोचा है जो आपको आधुनिक दुनिया की भीड़ से निकालकर सीधे हजारों साल पुरानी सभ्यता में ले जाए? मिस्त्र के गीजा शहर की ओर जाने वाला रास्ता बिल्कुल ऐसा ही है. यह ऐतिहासिक सड़क नील नदी के पश्चिमी किनारे पर, काहिरा के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है. यह रास्ता यात्रियों को आज के शोर-शराबे वाले काहिरा से दूर, प्राचीन मिस्त्र के अद्भुत पिरामिडों तक ले जाता है.

worlds old road
1 / 5

विज्ञापन

2600 ईसा पूर्व बनी 12 किलोमीटर लंबी सड़क

2600 ईसा पूर्व बनी 12 किलोमीटर लंबी सड़क2 / 5

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि यह दुनिया की सबसे पुरानी पक्की सड़कों में से एक मानी जाती है. इसका निर्माण लगभग 2600 ईसा पूर्व यानी मिस्त्र के पुराने साम्राज्य के चौथे राजवंश के समय हुआ था. 4600 वर्षों से भी अधिक पुरानी यह सड़क करीब 12 किलोमीटर लंबी और 6.5 फीट चौड़ी है. इतने साल बीत जाने के बाद भी यह सड़क प्राचीन मिस्त्र की बेहतरीन वास्तुकला और शानदार इंजीनियरिंग की कहानी बयां करती है.

विज्ञापन

बिना इस सड़क के कभी न बन पाते मिस्त्र के अजूबे

बिना इस सड़क के कभी न बन पाते मिस्त्र के अजूबे3 / 5

क्या आपने सोचा है कि आखिर इतनी पुरानी सड़क क्यों बनाई गई थी? दरअसल, प्राचीन काल में पिरामिड और भव्य मंदिर बनाने के लिए बहुत भारी पत्थरों की जरूरत होती है. ये पत्थर नील नदी के किनारे मोौजूद चट्टानी खदानों से निकाले जाते थे. इन भारी-भरकम पत्थरों को खदानों से निर्माण स्थल तक लाने के लिए ही इसी रास्ते का इस्तेमाल किया जाता था. इसी सड़क की बदौलत मिस्त्र के इन विशाल और ऐतिहासिक पिरामिडों का भी निर्माण हो पाया जो आज 4500 सालों से भी ज्यादा पुराने हैं.

शाही इतिहास का गवाह मिस्त्र का यह रास्ता

शाही इतिहास का गवाह मिस्त्र का यह रास्ता4 / 5

यह रास्ता सिर्फ पत्थरों की ढुलाई के लिए ही नहीं काम आता था, बल्कि इसका गहरा सांस्कृतिक महत्व भी है. यह सड़क मानव सभ्यता की एक बहुत बड़ी और महान उपलब्धि का प्रतीक है. पुराने समय में इस सड़का उपयोग मुख्य रूप से शाही और धार्मिक आयोजनों के लिए किया जाता था. राजाओं के भव्य जुलूस इसी रास्ते से होकर गुजरते थे, जिसके कारण गीजा की इस ऐतिहासिक सड़क को 'प्रोसेशनल वे' (जुलूस का मार्ग) भी कहा जाता है.

विज्ञापन

आज कैसी दिखती है ये सड़क?

आज कैसी दिखती है ये सड़क?5 / 5

आज जब यात्री इस रास्ते से गुजरते हैं तो इसके आस-पास का रेगिस्तानी नजारा उन्हें एक अलग ही अनुभव देता है. सफर के दौरान रास्ते में ऊंटों की सवारी और वहां के स्थानीय बाजारों की खूबसूरत झलक भी देखने को मिलती है. वहीं, जब शाम होती है तो सूर्यास्त की सुनहरी रोशनी में पिरामिड चमकते हैं और सड़क के इस सफर को और भी ज्यादा जादुई बनाते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन