हिंदी में क्या होता है 'हबीबी' का मतलब? आज जान लीजिए इसका सही जवाब

आज के समय में कोई शब्द या फिर कोई इंसान उसे सोशल मीडिया पर वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगता है. इस समय तमाम चीजें इंटरनेट पर रातोंरात वायरल हो जाती हैं. आपने कुछ ऐसा ही एक शब्द 'हबीबी' जरूर सुना होगा.

HABIBI.jpg
1 / 6

Advertisment

क्या है हबीबी का मतलब?

क्या है हबीबी का मतलब?2 / 6

हबीबी शब्द पिछले कुछ सालों में लोगों के बीच जमकर वायरल हुआ है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, रील्स, वेब सीरीज और गाने में हबीबी शब्द का बहुत इस्तेमाल होने लगा है. आज कल के युवाओं के बीच भी यह शब्द बहुत ज्यादा वायरल है. ज्यादातर लोग इस शब्द का इस्तेमाल दोस्तों के बीच, मजाक-मस्ती में और कभी-कभी रोमांटिक अंदाज में भी करते हैं. लेकिन इस शब्द के असली मतलब और इसकी मूल भाषा के बारे में उन्हें पूरी जानकारी है ही नहीं. आज हम आपको बताएंगे कि हबीबी का मतलब क्या होता है और यह किस भाषा का शब्द है और इस शब्द को कब और कहां पर इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

अरबी भाषा का शब्द है 'हबीबी'

अरबी भाषा का शब्द है 'हबीबी'3 / 6

हबीबी शब्द अरबी भाषा का एक बहुत ही प्रसिद्ध शब्द है. अरबी भाषा दुनिया की सबसे पुरानी और समृद्ध भाषाओं में से एक मानी जाती है. यह भाषा मिडिल ईस्ट और उत्तरी अफ्रीका के देशों में बोली जाती है. इन क्षेत्रों की संस्कृति में भावनाओं को व्यक्त करने के लिए विशेष शब्दों का उपयोग किया जाता है और हबीबी शब्द भी उन्हीं में से एक है.

सिर्फ एक शब्द नहीं है हबीबी

सिर्फ एक शब्द नहीं है हबीबी4 / 6

यह शब्द सिर्फ एक भाषा का ही हिस्सा नहीं है, बल्कि वहां की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है. अगर हबीबी के अर्थ की बात करें तो इसका सीधा मतलब होता है- मेरे प्यारे या मेरे प्रिय. यह शब्द किसी के प्रति स्नेह, अपनापन और लगाव को भी दिखाने के लिए बोला जाता है. अरबी में हबीब का अर्थ होता है प्रिय या प्यारा. बता दें कि यह शब्द सिर्फ प्रेमी-प्रेमिका के बीच ही नहीं, बल्कि दोस्तों, परिवार और अपने करीबी लोगों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. अरबी संस्कृति में हबीबी का इस्तेमाल बहुत ही सामान्य और सहज तरीके से होता है.

विज्ञापन

महिलाओं के लिए होता है 'हबीबती'

महिलाओं के लिए होता है 'हबीबती' 5 / 6

लोग अपने दोस्तों को बुलाने के लिए, बच्चों को प्यार से संबोधित करने के लिए या परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में इस शब्द का प्रयोग करते हैं. हबीबी शब्द का इस्तेमाल आमतौर पर पुरुषों के लिए किया जाता है. अगर किसी महिला के लिए इसी भाव को व्यक्त करना हो तो हबीबती शब्द का उपयोग किया जाता है.

हिंदी भाषी युवाओं के बीच भी फेमस है ये शब्द

हिंदी भाषी युवाओं के बीच भी फेमस है ये शब्द 6 / 6

समय के साथ हबीबी शब्द इंटरनेट और पॉप कल्चर के माध्यम से अपनी वैश्विक पहचान बना ली है. आज कर यह शब्द हिंदी भाषी युवाओं के बीच भी मजाकिया या फिर स्टाइलिश अंदाज में बोला जाता है. कई लोग इसे ट्रेंड के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जब आप इसके असली मतलब और भाव को समझा जाता है, तो इसका उपयोग और भी खास हो जाता है. यह शब्द केवल बोलने का तरीका नहीं, बल्कि एक भावना है जो रिश्तों में गर्मजोशी और अपनापन जोड़ती है. हबीबी एक छोटा सा शब्द होते हुए भी खुद में गहरी भावनाओं का एक पूरा का पूरा संमदर समेटे हुए है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन