भारत सरकार की इन 8 योजनाओं से मिलेगा 2 करोड़ तक का लोन, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

भारत सरकार छोटे बिजनेसमैन के लिए कई लोन योजनाएं भी चला रही है, जिससे बिना जमीन या गारंटी के आसानी से लोगों को पैसा मिल सकता है. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) 50,000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन देती है. इसके अलावा पीएम रोजगार सृजन प्रोग्राम (PMEGP) मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर के लिए सब्सिडी के साथ लोन उपलब्ध कराता है. आइए जानते हैं कि सरकार की और कौन कौन सी योजनाएं हैं छोटे बिजनेसमैन के लिए कारगर हैं.

govt loan schemes (2)
1 / 8

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना2 / 8

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना भारत सरकार की सबसे लोकप्रिय योजना है. यह साल 2015 में शुरू हुई थी. इसमें तीन कैटेगरी हैं- शिशु (50,000 रुपये तक), किशोर (5 लाख तक) और तरुण (10 लाख तक). नए या छोटे बिजनेस के लिए बिना किसी गारंटी या गिरवी के लोन मिलता है. जी बिज की रिपोर्ट के अनुसार, बैंक, NBFC या माइक्रो फाइनेंस कंपनी से आसानी से आवेदन किया जा सकता है.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम3 / 8

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) उन लोगों के लिए है जो अपना बिजनेस शुरू करके दूसरों को नौकरी देना चाहते हैं. मैन्युफैक्चरिंग के लिए 25 लाख रुपये तक और सर्विस सेक्टर के लिए 10 लाख तक का लोन मिल सकता है. इसमें 15% से 35% तब सब्सिडी मिलती है और लोन का बड़ा हिस्सा माफ हो जाता है. ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में फायदा होता है.

क्रेडिट लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी स्कीम

क्रेडिट लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी स्कीम4 / 8

क्रेडिट लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी स्कीम (CLCSS) पुरानी मशीनों में नई और आधुनिक मशीनों से बदलने के लिए है. इसमें 1 करोड़ रुपये तक के लोन पर 15% सब्सिडी मिलती है. इससे फैक्ट्री की उत्पादन क्षमता बढ़ती है और बाजार में बिजनेस को अपग्रेड करने का मौका मिलता है.

विज्ञापन

क्रेडिट गांरटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज

क्रेडिट गांरटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज 5 / 8

क्रेडिट गांरटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज (CGTMSE) बिना गिरवी के सबसे बड़ा लोन देती है. इसमें 2 करोड़ रुपये तक का लोन मिल सकता है. सरकार का ट्रस्ट बैंक को गारंटी देता है. खासकर उन लोगों के लिए ये स्कीम अच्छी है जिनके पास जमीन या संपत्ति नहीं है. इसमें 5 लाख तक के लोन पर 85% गारंटी कवर भी मिलता है.

सिडबी की स्माइल (SMILE) योजना

सिडबी की स्माइल (SMILE) योजना6 / 8

सिडबी की स्माइल (SMILE) योजना- बिजनेस यूनिट को आगे बढ़ाने के लिए सॉफ्ट लोन देती है. मशीनरी के लिए 10 लाख और दूसरे कामों के लिए 25 लाख रुपये तक लोन मिलता है. चुकाने की अवधि भी 10 साल तक की होती है. तो आप आसानी से चुका भी सकते हैं. इससे छोटे उद्यमी अपनी यूनिट को आसानी से बढ़ा सकते हैं.

विज्ञापन

59 मिनट में MSME लोन योजना

59 मिनट में MSME लोन योजना7 / 8

59 मिनट में MSME लोन योजना बहुत तेज है. GST और ITR भरने वाले बिजनेस को 1 लाख से 5 करोड़ रुपये तक के लोन की मंजूरी सिर्फ 59ल मिनट में मिल सकती है. यह पूरी तरह से ऑनलाइन प्रक्रिया है. इसमें कागजी कार्रवाई कम होने से समय भी बचता है.

सरकार की ये योजनाएं करती है लोगों की मदद

सरकार की ये योजनाएं करती है लोगों की मदद8 / 8

सरकार की ये सभी योजनाएं छोटे बिजनेस को नई ऊंचाइ देने में मदद करती हैं. अगर आप बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो किसी भी नजदीकी बैंक या फिर MSME कार्यालय से संपर्क करें. सही डॉक्यूमेंट रखें और जल्दी आवेदन करें. इन योजनाओं की ज्यादा जानकारी के लिए आप इनकी आधिकारिक वेबसाइट या फिर बैंक से सीधे बात कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन