Cheapest Private Medical Colleges: भारत के 5 सबसे सस्ते प्राइवेट मेडिकल कॉलेज, कम फीस में MBBS के लिए हैं बेस्ट

Cheapest Private Medical Colleges: क्या आप भी बनना चाहते हैं डॉक्टर, करना चाहते हैं MBBS कोर्स? लेकिन अधिक खर्च के चलते नहीं ले पा रहे हैं एडमिशन तो आइये आपको देश के टॉप 5 ऐसे मेडिकल कॉलेज के बारे में बताता हूं जहां सबसे कम फीस में MBBS कर सकते हैं.

Cheapest Private Medical Colleges India
1 / 6

मेडिकल की पढ़ाई के लिए अक्सर भारी-भरकम फीस की चिंता सताती है लेकिन भारत में कुछ ऐसे भी प्राइवेट संस्थान हैं जो कम खर्च में बेहतरीन शिक्षा देते हैं. इन कॉलेजों में दाखिला लेकर आप न सिर्फ अपना डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर सकते हैं बल्कि देश के टॉप मेडिकल एक्सपर्ट्स से सीखने का मौका भी पा सकते हैं.

विज्ञापन

क्रिस्चिअन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (CMS), वेल्लोर

क्रिस्चिअन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (CMS), वेल्लोर2 / 6

तमिलनाडु का क्रिस्चिअन मेडिकल कॉलेज भारत के बेहतरीन संस्थानों में तीसरे नंबर पर आता है जहाँ MBBS के साथ 57 से ज्यादा पीजी कोर्स कराए जाते हैं. साल 1900 में स्थापित इस कॉलेज में नीट स्कोर के जरिए एडमिशन मिलता है और यहां की मेडिकल सुविधाएं और रिसर्च पूरी दुनिया में मशहूर हैं.

विज्ञापन

एसडीएम कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड हॉस्पिटल, धारवाड़

एसडीएम कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड हॉस्पिटल, धारवाड़3 / 6

धारवाड़ का एसडीएम कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज देश के सबसे बड़े प्राइवेट मेडिकल संस्थानों में गिना जाता है जहाँ सर्जरी और नर्सिंग जैसे कई प्रोफेशनल कोर्स उपलब्ध हैं. यह कॉलेज राजीव गांधी यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड है और हुबली-धारवाड़ के पास स्थित होने की वजह से यहां छात्रों को बेहतरीन क्लिनिकल एक्सपीरियंस मिलता है.

महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (MGIMS), वर्धा

महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (MGIMS), वर्धा4 / 6

महाराष्ट्र के सेवाग्राम में स्थित महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज भारत का पहला ग्रामीण मेडिकल कॉलेज है जिसका मैनेजमेंट कस्तूरबा हेल्थ सोसायटी करती है. यहाँ हर साल 100 छात्रों को एडमिशन मिलता है और यह संस्थान खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए छात्रों को तैयार करता है.

विज्ञापन

त्रिची एसआरएम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, तिरुचिरापल्ली

त्रिची एसआरएम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, तिरुचिरापल्ली5 / 6

तमिलनाडु का त्रिची एसआरएम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल साल 2008 में स्थापित हुआ था जो फार्मेसी और फिजियोथेरेपी जैसे कोर्सेज के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है. डॉ. एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी से जुड़ा यह संस्थान उन छात्रों के लिए बेस्ट है जो कम फीस में आधुनिक लैब और बढ़िया हॉस्पिटल इंफ्रास्ट्रक्चर चाहते हैं.

आर्मी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (ACMS), नई दिल्ली

आर्मी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (ACMS), नई दिल्ली6 / 6

दिल्ली कैंट में स्थित आर्मी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज को आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी का पूरा सपोर्ट मिलता है और यहाँ हर साल 100 सीटें भरी जाती हैं. गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त यह कॉलेज सेना के परिवारों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का एक शानदार और किफायती जरिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन