
1 / 6
Kidney Disease: किडनी हमारे शरीर का वो हिस्सा है जो खून को फिल्टर करने का काम करती है. शरीर से बेकार चीजों को बाहर निकालकर इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने का काम करती है. अगर इसकी हेल्थ पर ध्यान नहीं दिया जाता तो काफी नुकसान हो सकता है. अगर आप अपनी किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखना चाहते हैं तो रोजाना आहार में ये 5 चीजें जरूर शामिल करें.

2 / 6
लौकी अपनी डाइट में शामिल करें क्योंकि यह हल्की और पानी से भरपूर सब्जी है. यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है और किडनी पर ज्यादा दबाव नहीं डालती.

3 / 6
करेला भी काफी अच्छा माना जाता है. यह ब्लड शुगर कंट्रोल करता है और डायबिटीज किडनी की बीमारी का बड़ा कारण है. इसलिए करेला नियमित रूप से खाना चाहिए.

4 / 6
सेब में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भरपूर होता है. यह शरीर में सूजन कम करने और पाचन सुधारने में मदद करता है, जिससे किडनी हेल्दी रहती है.

5 / 6
आप धनिया को उबालकर पानी पी सकते हैं. कहा जाता है कि इसका पीना शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मददगार माना जाता है.

6 / 6
नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में सहायक है और शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने में मदद करता है.