Zodiac Personality Traits: बात का बतंगड़ और तिल का ताड़ बनाने में माहिर होते हैं इन 4 राशियों के लोग

Zodiac Personality Traits: छोटी बात को बड़ा बनाना और हर चीज पर ओवर रिएक्ट करना कुछ लोगों की आदत होती है। ज्योतिष के अनुसार, 4 राशियों के लोग इस जाल में सबसे बात का बतंगड़ बनाते हैं। आइए जानते हैं, कौन 4 राशियां कौन-सी हैं, जो तिल का ताड़ बनाती हैं?

overthinking-rashiya
1 / 6

विज्ञापन

ओवरथिंक कर ओवर रिएक्ट करने वाली राशियां

ओवरथिंक कर ओवर रिएक्ट करने वाली राशियां2 / 6

Zodiac Personality Traits: कोई एक छोटी सी बात कह दे और आप उसे दिन-रात दोहराते रहें? कोई ताना मारे और आपकी नींद हराम हो जाए? मनोवैज्ञानिक रूप से यह ओवरथिंकिंग ओवर रिएक्शन का जाल होता है। ज्योतिष के अनुसार, चार राशियों के लोग इस जाल में सबसे ज्यादा फंसते हैं। ये हर सामान्य बात का पहाड़ बना देते हैं। आइए जानते हैं, ये 4 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मिथुन राशि: मन से नहीं उतरती बात

मिथुन राशि: मन से नहीं उतरती बात3 / 6

मिथुन राशि वाले जितना बोलते हैं, उससे दोगुना सोचते हैं। किसी ने क्या कहा, क्यों कहा, मतलब क्या था – यह सिलसिला कभी खत्म नहीं होता। उनके दिमाग में विचारों की ट्रेन दिन-रात दौड़ती रहती है। सबसे बुरी बात यह कि छोटी-छोटी बातें उनकी सेहत पर भी असर डालने लगती हैं। इनके लिए 'माइंड ऑफ' बटन ढूंढना सबसे मुश्किल काम है।

कन्या राशि: चैन खा जाता है परफेक्शन का भूत

कन्या राशि: चैन खा जाता है परफेक्शन का भूत4 / 6

कन्या राशि वालों के लिए 'बस ठीक है' जैसा कोई शब्द नहीं। उन्हें हर चीज में परफेक्ट चाहिए। काम थोड़ा अटपटा हुआ, नींद गायब। उनके अंदर हर समय यही चलता रहता है- ऐसा क्यों हुआ, मैं बेहतर कैसे कर सकता था? यह आदत उन्हें कभी भी मौजूदा पल में जीने ही नहीं देती। यही वजह है कि ये तिल का ताड़ बनाने में माहिर हैं।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: पाल लेते हैं शक

वृश्चिक राशि: पाल लेते हैं शक5 / 6

वृश्चिक राशि के लोग दिल के बहुत कच्चे होते हैं। कोई नेगेटिव बात सुनते ही ये उसे हजार बार रिवाइंड करते हैं। धीरे-धीरे यही आदत शक और असुरक्षा में बदल जाती है। उन्हें लगने लगता है कि हर कोई उनके खिलाफ है। एक निर्दोष मजाक भी अगर इनसे कहा जाए, तो ये उसका नया-नया अर्थ निकालने लगते हैं।

मीन राशि: भावनाओं में डूबते हैं बार-बार

मीन राशि: भावनाओं में डूबते हैं बार-बार6 / 6

मीन राशि वाले अपनी ही दुनिया में रहते हैं। जिसे अपना बना लिया, उसकी हर बात को दिल से लगा लेते हैं। एक छोटी सी नाराजगी इनके लिए जिंदगी का बड़ा संकट बन जाती है। ये हर साधारण बात को पहाड़ बना देते हैं। इनकी सबसे बड़ी समस्या – जरूरी चीजों पर ध्यान न देकर, बेकार की बातों को सिर पर उठा लेना।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन