Vyatipat Yog: 25 अप्रैल को बन रहा व्यतिपात योग, सूर्य-चंद्रमा के इस योग से 4 राशियों पर मंडराएगा धन संकट
Vyatipat Yog: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, व्यतीपात योग को अशुभ माना जाता है. इस योग को संवेदनशील और सावधान रहने वाला मानते हैं. यह योग सूर्य और चंद्रमा की स्थिति से बनता है.

Vyatipat Yog: व्यतीपात योग सूर्य और चंद्रमा की स्थिति प्रतिकूल होने पर बनता है. इस योग का निर्माण 25 अप्रैल 2026, दिन शनिवार की रात को 10 बजकर 56 मिनट पर हो रहा है.
व्यतिपात योग राशिफल
2 / 625 अप्रैल को बन रहे इस व्यतीपात योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या, मकर और मीन राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इन राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
वृषभ राशि
3 / 6व्यतीपात योग के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए वृषभ राशि वालों को पैसों के मामले में सावधान रहना होगा. वृषभ राशि वाले लोग जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. सेहत को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है. खर्चों को कम करें.
कन्या राशि
4 / 6कार्यस्थल पर किसी से बहस हो सकती है. ऐसे में अपने गुस्से पर काबू रखें. किसी गलतफहमी के कारण काम बिगड़ सकते हैं. काम में देरी होने से आप परेशान हो सकते हैं. आपको सेहत का ध्यान रखना होगा और तनाव से दूर रहने की कोशिश करें.
मकर राशि
5 / 6सेहत के लिहाज से मकर राशि वालों के लिए समय मुश्किल भरा रहेगा. आपका कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है. सावधानी से रहें और अपना इलाज कराएं. परिवार के सदस्यों के साथ विवाद होने से रिश्तों में खटास आ सकती है. आपको फिजूल खर्च से बचना होगा.
मीन राशि
6 / 6किसी पर जल्दी से भरोसा न करें. जल्दी किसी पर भरोसा करना आपको मुसीबत में डाल सकता है. वाहन चलाते समय सावधान रहें. आपको आर्थिक तौर पर नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.