Yuti Yog 2026: शुक्र-गुरु के युति योग से बढ़ेंगी इन 4 राशियों के जीवन में खुशियां, गुप्त विरोधी भी होंगे बेनकाब

Yuti Yog 2026 Horoscope: युति योग का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है, जिसका आमतौर पर राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. चलिए जानते हैं 2026 में कब शुक्र-गुरु के संयोग से युति योग बनेगा और उससे किन 4 राशियों का समय बदलेगा.

Yuti Yog 2026
1 / 6

जब भी कोई दो ग्रह एक-दूसरे से 0 डिग्री पर स्थित होते हैं तो युति योग बनता है. जून 2026 में एक दिन ग्रह शुक्र और गुरु एक-दूसरे से 0 डिग्री पर विराजमान होंगे, जिससे युति योग बनेगा. इस महीने शुक्र-गुरु का युति योग बनना कई राशियों के लिए सकारात्मक रहेगा, जिनके राशिफल के बारे में आप यहां पर जानेंगे.

विज्ञापन

जून 2026 में युति योग के बनने का समय

जून 2026 में युति योग के बनने का समय2 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार, 10 जून 2026 को ग्रह शुक्र और गुरु एक-दूसरे से 0 डिग्री पर स्थित होंगे, जिससे युति योग बनेगा. इस दिन सुबह 1 बजकर 26 मिनट से ही युति योग का असर राशियों पर पड़ना शुरू हो जाएगा, जो काफी समय तक रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 6

एक के बाद एक कई कार्यों के सफल होने से मूड अच्छा रहेगा. यदि आप अपनी सेहत को लेकर परेशान हैं तो हेल्थ में सुधार देखने को मिलेगा. इसके अलावा संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा सौदा आप कर सकते हैं.

कर्क राशि

कर्क राशि4 / 6

पैसों की कमी दूर होने से मेंटल हेल्थ ठीक होगी. इसके अलावा एक के बाद एक अचानक कई शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे. घरवाले आपकी बातों को अहमियत देंगे और रिश्ते पहले की तरह मजबूत होंगे.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि5 / 6

आप अपनी माता की कोई पुरानी इच्छा को पूरा करने में सफल होंगे. साथ ही पुराने दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे. पूरी उम्मीद है कि पैसों की कमी इस दौरान आपको परेशान नहीं करेगी. इसके अलावा गुप्त विरोधियों का चेहरा आपके सामने आएगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि6 / 6

भविष्य की चिंता करने की जगह आज में जिएंगे तो ज्यादा खुश रहेंगे. कामकाजी लोग घर वालों को प्राप्त समय दे पाएंगे. साथ ही उनके लिए कोई Costly चीज खरीदने का मौका मिलेगा. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन