Vaidhriti Yog: इन 4 राशियों के लिए बढ़िया रहेगा जून 2026, करीब 7 घंटे तक प्रभावी रहेगा वैधृति योग
Vaidhriti Yog 2026: समय-समय पर ग्रहों के विशेष संयोग से वैधृति योग का निर्माण होता है, जिसका शुभ प्रभाव कुछ राशियों के जीवन पर हर बार पड़ता है. यहां पर आप जून 2026 में वैधृति योग के बनने के समय और राशियों पर पड़ने वाले उसके प्रभाव के बारे में जानेंगे.

वैधृति योग को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुभ योगों में से एक माना गया है, जिसका राशियों के जीवन पर अधिकतर बार शुभ प्रभाव पड़ता है. खासकर, घर और पैसों की समस्याओं से व्यक्ति को मुक्ति मिलती है. चलिए जानते हैं जून 2026 में किस दिन वैधृति योग बनेगा और उससे किन 4 राशियों की किस्मत बदलेगी.
जून में कब से कब तक प्रभावी रहेगा वैधृति योग?
2 / 6द्रिक पंचांग के अनुसार, 4 जून 2026 को शाम 6 बजकर 9 मिनट पर वैधृति योग बनेगा, जो कि करीब 7 घंटे यानी अगले दिन 5 जून 2026 की सुबह 12 बजकर 55 मिनट तक प्रभावी रहेगा. ये भी पढ़ें- Rare Auspicious Body Signs: शरीर के ये निशान Gen Z को Millionaire बना सकते हैं, समुद्रिक शास्त्र से जानें भाग्य चमकाने वाले शुभ संकेत
वृषभ राशि
3 / 6घर में शुभ कार्य होने से परिवार वालों का मूड अच्छा रहेगा. साथ ही पुराने विवाद खत्म होंगे. इसके अलावा नया व्यवसाय करना शुभ रहेगा क्योंकि उससे मोटा लाभ होगा.
सिंह राशि
4 / 6जून 2026 में वैधृति योग का बनना सिंह राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. अगर आपके घर में कोई विवाह योग्य जातक है तो उनकी शादी तय हो सकती है. इसके अलावा कामकाजी लोगों की आर्थिक स्थिति नए अनुबंध से सुधरेगी.
धनु राशि
5 / 6वैधृति योग का जून 2026 में करीब 7 घंटे तक बनना धनु राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. उम्मीद है कि इस महीने आपको अपना हमसफर मिल जाएगा. इसके अलावा सेहत और आर्थिक स्थिति में सुधार होना आरंभ होगा. ये भी पढ़ें- Shani Vakri Horoscope: शनि वक्री होकर इन 3 राशियों पर बरसाएंगे कृपा, देखें असर कब से शुरू होगा
मीन राशि
6 / 6वृषभ, सिंह और धनु के साथ-साथ मीन राशि वालों को भी जून 2026 में वैधृति योग के बनने से लाभ होगा. अगर आप किसी कार्य में बार-बार असफल हो रहे हैं तो अब कामयाबी मिलेगी. इसके अलावा सेहत और घर की स्थिति में सुधार का अनुभव आप करेंगे. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)